Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
हरियाणा Trending

पेड़ काटने के मामले में बीडीपीओ, एसएचओ और नंबरदार को सस्पेंड करने के आदेश

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक ली। बैठक में अजमतपुर गांव में पंचायती जमीन से पेड़ काटने के मामले में लापरवाही बरतने के विषय को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन बीडीपीओ, एसएचओ और नंबरदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं ।
बैठक में अधिकारियों को यह भी सख्त आदेश दिए गए हैं कि लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। अगर भविष्य में कोई भी अधिकारी शिकायतों के निपटान में देरी करने में दोषी पाया गया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में एजेंडे की 12 शिकायतों में 7 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया है और 5 शिकायतों को आगामी बैठक में रखा जाएगा। इस दौरान अधिकारियों को पांचों शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं ।
31 पेड़ काटने के तथ्य आए सामने:
राज्यमंत्री के समक्ष जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य मंदीप सिंह विर्क ने गांव अजमतपुर में पंचायती जमीन से पेड़ काटने की शिकायत को रखा। इस शिकायत पर पुलिस प्रशासन और डीडीपीओ द्वारा जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और रिपोर्ट में पंचायती जमीन से 31 पेड़ काटने के तथ्य सामने आए है। मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने इस्माईलाबाद के तत्कालीन बीडीपीओ, तत्कालीन झांसा एसएचओ और संबंधित गांव के नंबरदार को सस्पेंड करने के निर्देश दिए है।
राज्यमंत्री ने अन्य पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे हटाने के मामले में अधिकारियों को गांव अमरगढ़ मझाड़ा में फिरनी से एक हफ्ते में अतिक्रमण हटाने व 52 लोगों के खिलाफ अवैध निर्माण के केस के मामले में सही तरीके से पैरवी करने को कहा।रहे।
बिजली विभाग के जेई को चार्जशीट और एसडीओ को जारी किया कारण बताओ नोटिस:
गांव जडोला निवासी खजान सिंह द्वारा छोटे भाई सकीन सिंह (बिजली कर्मचारी) करंट लगने से मौत होने की शिकायत के मामले में राज्यमंत्री ने यूएचबीवीएन पंचकूला के प्रबंधक निदेशक को जांच के आदेश देते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। इस मामले में बिजली विभाग ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन जेई को चार्जशीट करने और एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा बिजली विभाग की तरफ से मृतक के परिजनों को 48 लाख का मुआवजा दिया जा चुका है।