Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले 32 दुकानदारों के चालान काटे

Read in:Hindi

जीरकपुर, क़तिका:
सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी लगाने के बाद डीसी मोहाली के आदेशों पर सेनेटरी इंस्पेक्टर की अगवाई में दुकानों पर छापेमारी की गई। पिछले दो दिन से लगातार चैकिंग की जा रही है। मंगलवार को काऊंसिल की टीम ने 9 चालान किए और 25 किलो प्लास्टिक के पोलोथिन जब्त किए गए। बुधवार को जीरकपुर की मेन सब्जी मंडी में चैकिंग की गई तो प्लास्टिक के पालोथिन का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा था। इस दौरान 23 दुकानदारों के चालान किए। इस दौरान वरिंदर सिंह ने बाकी दुकानदारों को प्लास्टिक के पोलोथिन न इस्तेमाल करने की नसीहत दी। इस दौरान उन्होंने बाकी दुकानदारों को प्लास्टिक के प्रभावों के बारे में बताया। वहीं उन्होंने लोगों से भी अपील कि के वह सरकार सहयोग करें और जब भी मार्किट या सब्जी मंडी से कुछ भी खरीदने जाएं तो अपने साथ जूट या कपड़े के थैले लेकर जाएं ताकि प्लास्टिक का इस्तेमाल न हो। यह हरेक व्यक्ति कि जिम्मेवारी भी बनती है।