Thursday, 23 July 2026
Breaking News
25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु
पंजाब Trending

फिलीपींस से चल रहे लखबीर लंडा के सब-मॉड्यूल का पर्दाफाश; तीन गुर्गे रॉकेट लॉन्चर सहित पकड़े

Read in:Hindi

तरनतारन, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने सरहाली रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले के मामले की आगे की जांच में कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर लंडा के एक उप-मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए मंगलवार को उसके तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रॉकेट लॉन्चर के साथ लोडेड आरपीजी बरामद किया गया। उप-मॉड्यूल को लंडा के निर्देश पर फिलीपींस के यादविंदर सिंह द्वारा संचालित किया जा रहा था।
पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव ने गिरफ्तार किए गए गुर्गों की पहचान कुलबीर सिंह, हीरा सिंह और दविंदर सिंह के रूप में की है, जो तरनतारन के गांव चंबाल के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी यादविंदर सिंह का नाम भी मुकदमे में दर्ज कर लिया है।
डीजीपी ने कहा, ‘‘इस्तेमाल के लिए तैयार नए आरपीजी की बरामदगी के साथ, पंजाब पुलिस ने राज्य की शांति और सद्भाव को बिगाडऩे के उद्देश्य से एक और संभावित आतंकवादी हमले को सफलतापूर्वक विफल कर दिया है।’’
तरनतारन में पुलिस थाना सरहाली की इमारत पर 9 दिसंबर की रात करीब 11.18 बजे हुए आतंकी हमले को अंजाम देने वाले एवं कानून का उल्लंघन करने वाले दो किशोरों सहित सात लोगों की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।
डीजीपी ने कहा कि एक खुफिया अभियान के तहत तरनतारन पुलिस ने बिलियांवाला पुल पर नाकाबंदी की, और सरहाली आरपीजी हमले के सिलसिले में दो बाइक सवार कुलबीर सिंह और हीरा सिंह को गिरफ्तार किया।
अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी तरनतारन गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उनको फिलीपींस के मनीला में रहने वाले यादविंदर सिंह के निर्देश पर सरहाली पुलिस स्टेशन पर आरपीजी हमले के दिन एक लोडेड आरपीजी मुहैया करवाया गया था। उन्होंने कहा कि आरोपी यादविंदर ने पुलिस थाने में आरपीजी हमला करने के लिए किशोरों को आरपीजी हमला करने के लिए एक ट्यूटोरियल वीडियो भी भेजा था।
एसएसपी ने कहा कि आगे की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने एक अन्य आरोपी दविंदर सिंह के साथ यादविंदर सिंह के निर्देश पर एक और आरपीजी छुपाया हुआ है, जोकि रॉकेट लॉन्चर के साथ आरपीजी तरनतारन के गांव कीडियां में ब्यास नदी के तट पर एक निश्चित स्थान से बरामद कर लिया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने आरोपी दविंदर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसने खुलासा किया कि वे यादविंदर सिंह और लंडा के निर्देश पर राज्य में एक और आतंकवादी हमले की साजिश रच रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में अगली-पिछली कड़ी की जांच कर रही है और जल्द ही और बरामदगी एवं गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
इस बीच, तरनतारन पुलिस ने आरपीजी और रॉकेट लॉन्चर की जांच के लिए सेना के अधिकारियों और फोरेंसिक टीमों को बुलाया है।