Friday, 13 November 2026
Breaking News
4 नवंबर को सजेगा बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार पंचकूला में 15 नवंबर को होगा श्री कृष्ण कृपा धाम का भव्य शिलान्यास समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रखेंगे आधारशिला हरियाणा के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को दी ऐतिहासिक सौगात चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स 13 नवंबर को जीरकपुर में कराएगा मेगा सिंगिंग इवेंट हमारे लिए तो 57 ही 97 है पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया
पंजाब Trending

बंद मकान से चोरों ने लाखों के गहने व नगदी पर किया हाथ साफ

Read in:Hindi

लालड़ू, कृतिका:
गांव संगोथा में बंद मकान से चोरो ने लाखों रुपए के गहने व नकदी पर हाथ साफ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि वह हरियाणा बिजली बोर्ड अंबाला में ड्यूटी करता है और ड्यूटी के लिए गया हुआ था। उसके बच्चे भी किसी काम से घर से बाहर चले गए थे। चोर बंद मकान को देख घर की खिड़की को तोड़कर अंदर घुस गए और अलमारी में रखे कीमती सोने चांदी के जेवरों सहित नगदी भी उठा ले गए। जिससे उनका लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि लालड़ू क्षेत्र में आए दिन चोरी की वारदातें बेखौफ हो रही हैं।

0 Comments