Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
चंडीगढ़ Trending

बारिश से शमशान घाट में रुके संस्कार, युवा कांग्रेस ने की एसडीओ को सस्पेंड करने की मांग

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
स्मार्ट सिटी चंडीगढ़ में तेज बारिश की वजह से सेक्टर 25 स्थित शमशान घाट में ड्रेनेज सिस्टम ब्लॉक होने के कारण घण्टो तक संस्कार रुके रहे। शमशान में चारों तरफ पानी भर जाने से स्थिति उत्पन हुई। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए महासचिव विनायक बंगिया व युवा नेता सुनील यादव ने कहा कि शमशान घाट में शव का पूरे रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने के लिए प्रशासन द्वारा चंडीगढ़ नगर नगर निगम की जिम्मेवारी तय की गई है। मगर उसके बाद शव भी निगम अफसरों की लापरवाही से कई घंटो तक संस्कार में देरी हुई और इसकी खबर लेने वाला कोई नहीं था। इससे पहले कभी भी तेज बारिश में शवों का अंतिम संस्कार नहीं रुका। लेकिन इस बार पूरे श्मशानघाट में पानी भर जाने से शवों का संस्कार नहीं हो पाया। नगर निगम का कोई भी कर्मचारी यहां पर ड्रेनेज सिस्टम को चेक करने नहीं आया।
निगम अफसरों की लापरवाही इस मामले में अनियमितता की ओर इशारा करती है। चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने प्रशासक को पत्र लिख इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

0 Comments