Wednesday, 29 April 2026
Breaking News
रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया
पंजाब Trending

बिजली बोर्ड का जूनियर इंजीनियर 2000 रुपए की रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने एक जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) मनजीत सिंह को 2000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. सब-स्टेशन सरना, जि़ला पठानकोट में तैनात जे.ई. मनजीत सिंह को राजीव सिंह निवासी गाँव जमालपुर जि़ला पठानकोट की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर आरोप लगाया है कि उपरोक्त जे.ई. उसके खेतों के ऊपर से गुजऱने वाली बिजली की तारों को एक तरफ़ हटाने के बदले 2000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की तस्दीक करने के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी जे.ई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 2000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही शुरू कर दी है।