Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

भारत-पाक सीमा पर स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियों हेतु मीटिंग संपन्न

Read in:Hindi

फाजिल्का, फेस2न्यूज:
भारत पाक सीमा के अंतरराष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल स्वतंत्रता दिवस समारोह जिसमें देशभर से हजारों देशभक्त आते हैं, की तैयारियों हेतु एक बैठक सादकी बॉर्डर के कॉन्फ्रेंस हॉल में संपन्न हुई। बैठक में बीएसएफ 55 वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी विकास सुंदरीयाल और बीएसएफ के कोऑर्डिनेटर सहयोगी तथा समारोह आयोजन कमेटी के इंचार्ज लीलाधर शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा की और क्षेत्र की संस्थाओं द्वारा पूर्ण सहयोग के लिए अपील की। द्वितीय कमान अधिकारी सुंदरीयाल ने बताया कि बीएसएफ द्वारा सीमा को रंग बिरंगी लाइटों और तिरंगे दोनों से सजाया जा रहा है वहीं दर्शकों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
लीलाधर शर्मा ने बैठक को संबोधित करते बताया कि वह लगभग 20 वर्षों से यहां स्वतंत्रता दिवस समारोह में सेवा कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों और सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वह इस समारोह को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दें।
बैठक में बीएसएफ के द्वितीय कमान अधिकारी दलबीर सिंह नरेश अग्रवाल गुरदीप सिंह दोनों डिप्टी कमांडेंट उनके साथ कंपनी कमांडर सुमित कुमार और भूपेंद्र कुमार मौजूद रहे वहीं सामाजिक संस्थाओं की तरफ से स्वामी धीरानद, अब्दुल मुबीन, तालिब रजा चेतन खुराना, मनिल सेठी, गुरिंदर सिंह बंटी चोपड़ा, डॉ कपिल खत्री, संदीप खुराना, पवन कुमार, सुरेंद्र बेनीवाल और अन्य ने समारोह की तैयारियों को सफल बनाने की जिम्मेवारी ली।

0 Comments