Monday, 06 July 2026
Breaking News
श्री गुरु रविदास सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग
राष्ट्रीय

भारतीय सेना ने पंजाब में गगन स्ट्राइक का संचालन किया

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम और कौशल का प्रदर्शन करते हुए, खरगा कोर ने गगन स्ट्राइक का आयोजन किया, जो भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के बीच एक संयुक्त अभ्यास था। अभ्यास चार दिनों की अवधि में आयोजित किया गया था। इस अभ्यास ने अपाचे 64ई और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर डब्ल्यूएसआई को शक्तिशाली हथियार वितरण प्लेटफॉर्म के रूप में मान्यता दी।  इन मशीनों को जमीनी संचालन के साथ जोड़ने के साथ ही हमारे बलों की युद्ध श्रेष्ठता भी बढ़ी है। 
इस अभ्यास में दुश्मन के गढ़ों को नष्ट करने का अभ्यास करने वाली थल सेना के समर्थन में युद्धाभ्यास को हवाई सहायक के रूप में नियोजित किया जा रहा है, जो गहरी पैठ को अंजाम देता है और इस तरह शत्रु के लिए एक मुश्किल स्थिति पैदा करता है।  इस अभ्यास से थल सेना केमशीनीकृत स्तंभों के समन्वय में आक्रमक हेलीकाप्टरों द्वारा सटीक आक्रमण क्षमता का भी प्रदर्शन किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, खरगा कोर ने इस अभ्यास का नेतृत्व किया। 
यह संयुक्त अभ्यास लेफ्टिनेंट जनरल नव के खंडूरी, जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पश्चिमी कमान ने भी देखा, जिन्होंने हमारे लड़ाकू बलों को इस तरह की अवधारणाओं के विकास को जारी रखने और हमारी पश्चिमी सीमाओं पर किसी भी आकस्मिक आक्रमण का मुकाबला करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।