Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़
पंजाब Trending

मत्तेवाड़ा जंगलों के समीप कोई औद्योगिक इकाई स्थापित नहीं होगीः मुख्यमंत्री

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि राज्य के जंगलों और बहुमूल्य जल स्रोतों को बचाने के लिए मत्तेवाड़ा के जंगलों के नज़दीक प्रस्तावित जगह पर कोई औद्योगिक इकाई नहीं लगेगी।
मत्तेवाड़ा जंगल बारे सार्वजनिक एक्शन कमेटी के साथ मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने ऐलान किया, ‘‘मैं स्पष्ट तौर पर बताना चाहता हूँ कि न सिर्फ़ मत्तेवाड़ा, बल्कि राज्य सरकार पंजाब के किसी भी नदी के किनारे कोई उद्योग स्थापित करने की इजाज़त नहीं देगी ताकि पानी के प्रदूषण को रोका जा सके।’’
मुख्यमंत्री ने दुख जताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए इस प्रोजैक्ट के सभी पक्षों को जाँचे बगैर एक हज़ार एकड़ जगह में टेक्स्टाईल पार्क स्थापित करने की मंज़ूरी दे दी थी। उन्होंने कहा कि प्रोजैक्ट की प्रस्तावित जगह मत्तेवाड़ा जंगलों के नज़दीक और सतलुज नदी के किनारे पर है परन्तु इस प्रोजैक्ट से राज्य के वातावरण पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों को कैप्टन सरकार ने पूरी तरह से अनदेखा कर दिया। मान ने कहा कि इस प्रोजैक्ट से न सिर्फ़ पेड़ काटे जाएंगे, बल्कि इससे नदी के पानी में बड़े स्तर पर प्रदूषण फैलेगा, जो इस क्षेत्र में वन्य जीवन के साथ-साथ मानवीय जीवन के लिए भी घातक सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने इस प्रोजैक्ट की गहराई के साथ जाँच की और पाया कि इससे इलाके का वातावरण संतुलन बिगड़ेगा। उन्होंने कहा कि वातावरण और मानवीय जीवन पर इस प्रोजैक्ट के बुरे प्रभावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने फ़ैसला किया है कि इस ज़मीन पर कोई औद्योगिक इकाई नहीं स्थापित होगी। भगवंत मान ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार राज्य में हरियाली की हर कीमत पर रक्षा करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस प्रस्तावित टेक्स्टाईल पार्क के लिए किसी अन्य जगह पर ज़मीन देने के लिए तैयार है परन्तु शर्त यह है कि इससे राज्य का पानी प्रदूषित न हो।