Thursday, 22 October 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की
हिमाचल Trending

मातृ वन्दना सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में 01 से 07 सितम्बर, 2022 तक प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के अन्तर्गत मातृ वन्दना सप्ताह मनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सप्ताह के दौरान प्रत्येक दिन नवीन गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है। एक सितम्बर को मातृ वन्दना सप्ताह के शुभारम्भ के उपरान्त 02 सितम्बर को ग्राम सभा की बैठक, 03 सितम्बर को नामांकन और प्रसव पूर्व जांच दिवस, 04 सितम्बर को समस्या समाधान दिवस और 05 सितम्बर को बैकलॉग क्लीयरिंग दिवस आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि 06 सितम्बर को स्वास्थ्य पोषण और स्वच्छता दिवस तथा 07 सितम्बर को जिला स्तर पर पुरस्कार दिवस आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार इस योजना का लाभ एक महिला के पहले दो जीवित बच्चों के लिए उपलब्ध है तथा दूसरी सन्तान बालिका होनी चाहिए। योजना के तहत पहले बच्चे के जन्म पर पांच हजार रुपये की राशि दो किस्तों में (तीन हजार तथा दो हजार रुपये) तथा दूसरे बच्चे (बालिका) के जन्म पर छह हजार रुपये का लाभ प्रदान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश को सितम्बर, 2018 में भारत सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ राज्य का दर्जा भी प्रदान किया गया है।

0 Comments