Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

मुख्यमंत्री द्वारा पी. पी. एस. सी. सदस्यों की संख्या 10 से घटा कर पाँच करने पर सहमति

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब लोक सेवा आयोग के सदस्यों की मौजूदा संख्या 10 से घटा कर पाँच करने की सहमति दे दी है।
ज्यादा जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय पी. पी. एस. सी. के सदस्यों की संख्या 10 है, जिनके वेतन, भत्ते और अन्य सेवा लाभों से राज्य के खज़ाने पर नाजायज बोझ पड़ता है। मान ने कहा कि आयोग के कामकाज में कुशलता लाने के लिए सदस्यों की संख्या में कटौती की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मसलों को ध्यान में रखते हुये इन सदस्यों की मौजूदा संख्या को घटा कर आधा करने का फ़ैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले से जहाँ एक तरफ़ आयोग का कामकाज सुचारू होगा, वहीं दूसरी तरफ़ करदाताओं के पैसे की भी बचत होगी। मान ने कहा कि इस फ़ैसले से राज्य सरकार को इन सदस्यों पर ख़र्च हो रही बड़ी राशि के बचने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें कुछ सदस्यों का कार्यकाल ख़त्म होने के बाद जब सदस्यों की संख्या पाँच रह गई तो अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार करदाताओं के एक-एक पैसे का विवेकपूर्ण प्रयोग यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है। मान ने कहा कि इस तरह बचाया पैसा राज्य के लोगों की भलाई पर खर्चा जायेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में बड़े लोक हित में ऐसे और भी फ़ैसले लिए जाएंगे।