Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

मूसेवाला के कत्ल में शामिल 2 शूटरों सहित 4 दोषियों का पटियाला हाऊस कोर्ट से लिया ट्रांजि़ट रिमांड

Read in:Hindi

मानसा, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने सोमवार को सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड के दो सूटरों सहित चार व्यक्तियों का दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट से ट्रांजि़ट रिमांड हासिल किया है। जि़क्रयोग्य है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने प्रियाबरत उर्फ फ़ौजी (मुख्य शूटर), कशिश उर्फ कुलदीप (शूटर), दीपक उर्फ टीनू (गैंगस्टर लारेंस बिशनोई का करीबी सहयोगी और दिल्ली पुलिस की तरफ से प्रोडक्शन वारंट पर ले जाए गए) और केशव कुमार (मुख्य शूटरों को वाहन मुहैया करवाने और फऱार कराने में मदद करने वाला) का ट्रांजि़ट रिमांड हासिल किया है।
दोषी व्यक्तियों को ट्रांजिट रिमांड पर लाने के लिए एफ. आई. आर. नं. 103/2022 के अंतर्गत सिटी वन मानसा की तरफ से अर्जी दायर की गई थी।
कोर्ट ने पाया कि गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों ने घिनौना अपराध किया है, इसलिए मुलजिमों का एक दिन का ट्रांजिट रिमांड मंजूर किया जाता है जिससे दोषियों को सम्बन्धित कोर्ट के आगे जल्द से जल्द पेश किया जा सके।
आदेशों में आगे कहा गया है कि दोषी व्यक्तियों की डाक्टरी जांच सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों अनुसार की जाये। यदि दोषी व्यक्तियों को किसी डाक्टरी सुविधा की ज़रूरत होती है, तो जांच अधिकारी को यह यकीनी बनाने के लिए निर्देश दिया जाता है कि दोषी व्यक्तियों को समय के अंदर-अंदर यह सुविधा दी जाये।
पुलिस रिकॉर्ड समेत असली हुक्म पुलिस को सौंप दिया गया है। तिहाड़ और रोहणी के जेल सुपरडैंट को भी उपरोक्त मुलजिमों की हिरासत आईओ एस पी धर्मवीर सिंह/डी. एस. पी गोबिन्दर सिंह को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

0 Comments