Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़
पंजाब Trending

मेडिकल कॉलेज पटियाला और फरीदकोट में डॉक्टरों की 25-25 सीटें बढ़ाने के आदेश

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बेहतर चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के मकसद से राज्य के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
यहां चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री चेतन सिंह जोड़ेमाजरा ने सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला और सरकारी मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में डाक्टरों की 25-25 सीटें बढ़ाने के आदेश दिए हैं।
चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश दिया की मेडिकल कॉलेज होशियारपुर, कपूरथला और संगरूर में आगामी शैक्षिक वर्ष से क्लासें शुरू कर दी जाएं।
मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों के कामकाज में और अधिक सुधार लाने के आदेश देते हुए उन्होंने कहा की लोगों को मानक सुविधाएं उपलब्ध करवाने को यकीनी बनाया जाये और लोगों को किसी भी किस्म की परेशानी न होने दी जाये।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों को मुफ्त दवाएं जल्द उपलब्ध करवा दी जाएंगी।