Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

मेयर चुनाव में समझौते को लेकर गेंद हाईकमान के हवाले

Read in:Hindi

चंडीगढ, फेस2न्यूज:
चंडीगढ़ के नए मेयर चुनाव के लिए सरगर्मियां ज़ोरों पर है। कांग्रेस के उम्मीदवार इसके लिए नॉमिनेशन भी भर चुके हैं। ऐसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन बंसल ने कहा कि जिस तरह से पिछले दो-तीन दिनों में दिल्ली में इंडिया अलायंस के तहत आपसी बातचीत चल रही है उससे समीकरण कांग्रेस व आप में सहमति के बन रहे हैं और इस सहमति के चलते ही भाजपा को इस बार मेयर के साथ साथ लोकसभा में भी हार ही मिलेगी। गौरतलब है कि पिछली दो बार से कांग्रेस ने मेयर चुनाव में भाग नहीं लिया था, लेकिन इस बार भाजपा, कांग्रेस व आप तीनों ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, और आपसी सहमति बनते ही चुनावों से पहले कुछ नाम वापिस लिए जाने की सम्भावना है ।
पवन बंसल का कहना है कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने अपने 60 सूत्रीय संकल्प पत्र के अनुसार कोई भी विकास कार्य नहीं किया है और उसका खामियाज़ा उन्हें भुगतना पड़ेगा; शहर की जनता सब जानती है और कांग्रेस के समय में किए हुए विकास कार्यों के बूते पर शहर वासी खुद ही फैसला लेंगे की किसको चुनना चाहिए।

0 Comments