Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
हरियाणा Trending

रिश्वत लेने के आरोप में अग्जमटी सब-इंस्पेक्टर और निजी व्यक्ति गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने जिला महेंद्रगढ़ में 10,000 रुपये की मांग कर 7000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एक अग्जमटी सब-इंस्पेक्टर और एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिटी पुलिस स्टेशन महेंद्रगढ़ में तैनात ईएसआई सतपाल और निजी व्यक्ति संतू के रूप में हुई है।
शिकायत अनुसार ईएसआई सतपाल ने सिटी पुलिस स्टेशन महेंद्रगढ़ में दर्ज एक केस में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत के बाद जांच में शिकायतकर्ता को शामिल करने की एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। साथ ही पैसे नहीं देने पर शिकायतकर्ता की जमानत खारिज करने की धमकी भी दी।
इस संबंध में शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि के बाद ब्यूरो की टीम ने रेड करते हुए आरोपी संतू को ईएसआई के नाम पर उपायुक्त नारनौल द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में 7000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया।
उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में आगे की जांच जारी है।