Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

लंबे अरसे से ट्रांसपोटरों की तरफ से माल ढुलाई के मौके पर करोड़ों रुपए कर चोरी करने का पर्दाफाश

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान बीती रात पड़ोसी राज्य हरियाणा और दिल्ली के रास्ते पंजाब में ट्रांसपोर्ट कंपनियों की तरफ से बिना टैक्स और बिलों से व्यापारिक सामान लाने सम्बन्धित कराधान और आबकारी विभाग पंजाब के कर्मचारियों/ अधिकारियों की तरफ से भ्रष्टाचार और आपसी मिलीभुगत के कारण लंबे अरसे से सरकारी खजाने को करोड़ों रुपए का चूना लगाने के चल रहे बड़े घपले का पर्दाफाश किया है। इस सम्बन्धी दिल्ली मालवा ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक, उसका लडक़ा, तीन ड्राइवरों और एजेंट समेत कराधान और आबकारी विभाग पंजाब के कर्मचारियों/ अधिकारियों के खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज करके ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक का लडक़ा, तीन ड्राइवर और एक पासर को गिरफ़्तार कर लिया है।  (SUBHEAD)
यह जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो के बठिंडा यूनिट की तरफ से पुख़्ता जानकारी के आधार पर टीमें बना कर बठिंडा में माल ढुलाई वाली शक्की गाड़ीयों की तलाशी के लिए गई जिस दौरान पता लगा कि तीन गाड़ीयों में लदे हुए सामान में से कुछ समान बिल्टियों और बिलों के बगैर ही पंजाब में लाया जा रहा था। मौके पर की प्राथमिक जांच के उपरांत इस घपलेबाज़ी और मिलीभुगत सम्बन्धी भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7,13 और आई. पी. सी. की धारा 420, 120-बी के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही आरंभ कर दी गई।
अन्य विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि इस केस में उक्त ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक का पुत्र मनदीप सिंह निवासी जुझार नगर बठिंडा, ड्राइवर संजय कुमार निवासी गाँव कावेली जि़ला जौनपुर उत्तर प्रदेश, ड्राइवर गुरदास सिंह गाँव बलाहड़ विंझू जि़ला बठिंडा, ड्राइवर जगसीर सिंह निवासी गाँव सिकन्दरपुर थेड़ जि़ला सिरसा को गिरफ़्तार कर लिया है जबकि उक्त कंपनी का मालिक जगसीर सिंह निवासी जुझार नगर बठिंडा को जल्दी ही गिरफ़्तार कर लिया जायेगा जिससे और बड़े खुलासे होंगे। मुकदमे की तफ्तीश के दौरान विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों/ कर्मचारियों की तरफ से पद का दुरुपयोग करके सरकार की कर चोरी करने, धोखाधड़ी और मिलीभुगत से रिश्वतें हासिल करने सम्बन्धी भी आगे तफ्तीश जारी है।

0 Comments