Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

लोक निर्माण विभाग का सीनियर सहायक बिल मंजूरी के बदले 5000 रुपए रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी इंजीनियर, बी. एंड. आर, नाभा, ज़िला पटियाला के दफ़्तर में तैनात सीनियर सहायक कुलजीत कुमार 5000 रुपए की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को उसके जूनियर सहायक जसविन्दर दास की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। अन्य विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके आरोप लगाया है कि उसका उक्त सीनियर कर्मचारी उसके छुट्टी यात्रा रियायत (ऐलटीसी) बिलों को पास करने के बदले 5000 रुपए की रिश्वत की माँग रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पुष्टि करने के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और मुलजिम कुलजीत कुमार को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

0 Comments