Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

लोगों ने लगाए बिल्डर खिलाफ रास्ता दबाने के आरोप

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
रामगढ़ भुड्डा गांव के लोगों का आरोप है कि उनके खेतों को जाने वाले रास्ते को बिल्डर द्वारा दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसको लेकर गांव के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे सूचा सिंह, मनदीप सिंह, अवतार सिंह, उत्तम सिंह, अमनिंदर सिंह व जगतार सिंह ने बताया की यह रास्ता बहुत पुराना है किसानों ने अपनी जमीन में से सांझेतौर पर छोड़ा हुआ है जो सरकारी लठ्ठे में दिखाई दे रहा, लेकिन रेवन्यु विभाग के अधिकारी इस बात से इनकार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वे लोग इस रास्ते को पिछले 30 सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं और अब कंपनी के मुलाजिम बोल रहे हैं कि यह रास्ता उनका है। जिसके खिलाफ उन्होंने संजीव शर्मा कानूनगो और नायब तहसीलदार को शिकायत भी की है। वहीं दूसरी ओर बिल्डर इस बात से इनकार कर रहा है कि हमने किसी का रास्ता न तो दबाया है और न ही बंद किया है। रास्ता अभी वैसा ही है जैसा पहले था। मामला भड़कता देख नायब तहसीलदार ने जांच के आदेश दिए हैं।

हमारा प्रोजेक्ट करीब 25 से 30 एकड़ में है और हम किसी का रास्ता नहीं दबा रहे। अभी हमारा इस जमीन जो करीब 6 से 7 एकड़ है उसके साथ सौदा भी पूरा नहीं हुआ है। यदि इस जमीन में कोई विवाद है तो हम उस जमीन को लेंगे ही नहीं।
— जसबीर सिंह मोदी, बिल्डर एचपीएल जीरकपुर।

मामला हमारे ध्यान में है, रेवन्यु रिकार्ड चैक करने के कानूनगो कि डियूटी लगाई गई है। कल तक रिकार्ड चैक करने के बाद डिटेल मिल जाएगी। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई कि जाएगी।
— जगपाल सिंह गिल, नायब तहसीलदार जीरकपुर।

0 Comments