Saturday, 04 July 2026
Breaking News
श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में
पंजाब Trending

वसीका नवीसों द्वारा बूथों के बाहर निर्धारित फ़ीस बोर्ड लगाने के आदेश

Read in:Hindi

चंडीगढ़, कृतिका:
पंजाब सरकार द्वारा राज्यभर के वसीका नवीसों को अलग-अलग दस्तावेज़ लिखने के लिए निर्धारित शुल्कों के बोर्ड लगाने के दिए निर्देशों के बाद काम में तेज़ी लाई जा रही है।
राज्य सरकार ने वसीका नवीसों के कामकाज में पारदर्शिता लाने और लोगों की सुविधा के लिए यह फ़ैसला किया है।
राज्य सरकार ने वसीका रजिस्टर्ड करवाने की प्रक्रिया, फ़ीसें, कुलैकटर रेटों के विवरणों आदि सम्बन्धी बोर्ड लाने के हुक्म दिए हैं जिससे विभिन्न दस्तावेज़ लिखने सम्बन्धी फ़ीस के बारे लोगों को आसानी से पता लग सके। उन्होंने बताया कि वसीका रजिस्टर्ड करवाने के लिए स्वामित्मव का सबूत, जमाबंदी की नकल, अलॉटमैंट पत्र, पुरानी रजिस्ट्री, एन. ओ. सी. आदि (यदि जायदाद शहरी विकास अथॉरिटी/ट्रस्ट के अधीन आती है) के इलावा पहचान पत्र, पैन कार्ड या फार्म-60 और दो पासपोर्ट साईज़ फोटो ज़रूरी होंगी।
ई स्टैंपिंग और ई रजिस्ट्रेशन सम्बन्धी राजस्व मंत्री ने बताया कि वसीके की रजिस्ट्रेशन करवाते समय अष्टाम ड्यूटी को कैशलैस किया गया है। ई-स्टैंप सेवा केन्द्रों और स्टॉक होलडिंग कोरपोरेशन के अधिकारित बैंकों से बिना किसी कमीशन से प्राप्त किये जा सकते हैं। इनके लिए सिर्फ़ ई स्टैंप पेपर के बराबर ही रकम के लिए जायेगी।
राजस्व और पुनर्वास मंत्री ने बताया कि वसीका लिखवाने के लिए भी अलग-अलग फ़ीसें निर्धारित की गई हैं। जिस मामले में जायदाद की कीमत या असली लेन-देन की कीमत दर्ज हो, के लिए वसीका लिखने की फ़ीस 500 रुपए है। इसी तरह मुख्तिरनामा, करारनामा, वसीयत, गोदनामे के वसीके और वसीकों में संशोधन के लिए 200 रुपए फीस निर्धारित की गई है। जिस केस में जायदाद का लेन-देन न हो, के लिए वसीका लिखने के लिए 100 रुपए, तबादले या बिना किसी लेन-देन वाला वसीके के लिए 50 रुपए फीस और इसके अलावा अन्य किसी भी वसीके के लिए 25 रुपए फीस निर्धारित की गई है। वसीके पर लगने वाली फ़ीसों सम्बन्धी विवरण भी बोर्डों पर लिखने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके इलावा महिलाओं को अष्टाम ड्यूटी में दो प्रतिशत की छूट है।