Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

विधायक ने सरकारी स्कूलों में छापा मारा

Read in:Hindi

डेराबस्सी, क़तिका:
सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा करने के लिए विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा सख्ती बरती जा रही है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी का मुख्य लक्ष्य शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करना है। इस पर हलका विधायक रंधावा ईसापुर के सरकारी स्कूल में छापा मारा तो कक्षा में बैठे शिक्षक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने में व्यस्त थे, जिसका बच्चों पर कोई ध्यान नहीं था। मोबाइल चलाने में व्यस्त शिक्षक को देख उनको गुस्सा आ गया, जिसके बाद उन्होंने टीचर की अच्छी क्लास ली। उन्होंने मामले को स्कूल के प्रिंसिपल के संज्ञान में लाया और इस संबंध में सख्त होने का आग्रह किया। मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे शिक्षक ने गलती के लिए माफी मांगी तो विधायक ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया और बच्चों से कहा कि वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
हल्का विधायक ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। यदि सरकारी स्कूलों में उनकी शिक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बरती जाती है तो इसके लिए स्कूल के प्रिंसिपल भी जिम्मेदार होते हैं। उन्होंने कहा कि वे डेराबस्सी निर्वाचन क्षेत्र के किसी भी सरकारी स्कूल में छापेमारी कर सकते हैं, यदि कोई कमी पाई जाती है तो इसके लिए प्रिंसिपल भी जिम्मेदार होंगे।
विधायक ने कहा कि पिछली सरकारों ने सरकारी स्कूलों को छोड़ दिया है। स्कूल के बाहर रंगीन तस्वीरें बनाकर स्कूलों को स्मार्ट बनाया गया है, लेकिन स्कूलों में अभी भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। स्मार्ट स्कूलों में आज भी मिडडे मिल के तहत दिया जाने वाला खाना चूल्हे पर पकाया जा रहा है। ऐसा ही हाल गांव भांखरपुर के सरकारी स्कूल में देखने को मिला। उन्होंने स्कूल स्टाफ को साफ.सफाई की पर्याप्त व्यवस्था न होने पर साफ.सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।