Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
हरियाणा Trending

विशेष अभियान तहत 682 गिरफ्तार, 494 एफआईआर दर्ज

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा पुलिस द्वारा विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आक्रमण‘ के तहत बदमाशों, उद्घोषित अपराधियों, बेल जंपर्स को काबू करने सहित अवैध हथियारों एवं शराब की धरपकड़ सहित मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए समस्त प्रदेश में व्यापक स्तर पर छापेमारी की गई।
सभी जिलों में एक साथ चले इस विशेष अभियान में आईपीसी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत 494 एफआईआर दर्ज कर 682 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह एक दिवसीय अभियान अवैध हथियारों पर रोक लगाने, अपराधियों और असामाजिक तत्वों को सलाखों के पीछे डालने और राज्य से नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के उदेश्य से चलाया गया।
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार लगभग 5000 पुलिस कर्मियों की 616 टीमों ने प्रदेश में कई स्थानों पर रेड की। इन छापेमारी के दौरान 6 मोस्ट वांटेड अपराधी और 10 अन्य बदमाश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए। इसके अतिरिक्त, रेडिंग टीमों ने 58 उद्घोषित अपराधियों और 28 बेल जंपर्स को काबू करने में भी कामयाबी हासिल की। काबू किए गए ये बदमाश या तो फरार चल रहे थे या दर्ज कई मामलों में वांछित थे।
इसी प्रकार आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 42 अवैध हथियार और 39 कारतूस बरामद किए गए। साथ ही पुलिस टीमों ने 380 ग्राम अफीम, 75.58 ग्राम स्मैक, 47.8 ग्राम हेरोइन, 31.618 किलो चूरा पोस्त, 60.42 किलो गांजा और 194 ग्राम चरस भी बरामद की।
शराब तस्करों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने 1884 बोतल देशी शराब, 123 बोतल अंग्रेजी शराब, 112 बोतल बीयर और 1029 लीटर लाहन जब्त किया।
डीजीपी ने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा अवैध गतिविधियों, उपकरणों और अन्य पदार्थों की जांच के लिए प्रदेश के जेल परिसरों में भी छापेमारी की गई। विशेष अभियान का आंकलन करते हुए, हरियाणा के डीजीपी ने इसे अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई और आम जनता के बीच कानून के शासन में विश्वास पैदा करने की दिशा में एक कदम बताया।