Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
चंडीगढ़ Trending

श्रोतागण साहित्यकारों की रचनाओं की समीक्षा कर उनसे सवाल भी करें: मानव

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:
साहित्य संगम ट्राइसिटी की ओर से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के अध्यक्ष ‌‌फूलचंद मानव ने कहा कि सामान्यत: गोष्ठियों में कविगण अपनी कविताएं, ग़ज़ल, गीत सुनाकर चले जाते हैं और लोग सशरीर तो गोष्ठी में होते हैं किंतु मन से कभी मोबाइल में तो कभी कहीं और व्यस्त होते हैं। बेहतर हो कि साहित्यिक गोष्ठियों में किसी कवि या लेखक को पूरे मन से सुना जाए और श्रोतागण उस साहित्य कार से रूबरू होकर उससे सवाल करें उसकी रचनाओं की समीक्षा करें। इससे साहित्यकार को अपनी सीमाएं ज्ञात हो सकती हैं और प्रश्न पूछने वाले भी भीतर से समृद्ध होंगे। गोष्ठी में टेकचंद अत्री, नीना दीप, नवीन नीर, दीपाली, योगेश्वर कौर, मक्खन सक्सेना, डायमंड शर्मा, एम.एल अरोड़ा और प्रवीण सुधाकर ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर माहौल को साहित्यक उल्लास और आनंद से भर दिया।

0 Comments