Thursday, 07 May 2026
Breaking News
शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी चंडीगढ़ के राम दरबार में भारी बारिश में निकाली कलश यात्रा पंजाब का ओबीसी समाज एकजुट हो जाओ, अगली बार सरकार भाजपा की होगी : नायब सिंह सैनी पंजाब में भाजपा की सरकार बनाओ, हरियाणा में लागू सभी योजनाएं पंजाब में भी लागू कर देंगे: नायब सिंह सैनी पंचकुला मेयर चुनाव के बीच हुड्डा का चन्द्रमोहन और सुधा भारद्वाज को करारा झटका, पर्ल चौधरी को सौंपी हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान प्रथम माता मनसा देवी ट्रॉफी नार्थ जोन अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट चंडीगढ़ और पंचकूला में 18 मई से रानी लक्ष्मीबाई हॉल में “शाम-ए-बहार” का रंगारंग आयोजन, सदाबहार गीतों पर झूमे दर्शक सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विपरीत केंद्र के पारित काले कानून की वापसी को लेकर 20 लाख पैरामिलिट्री परिवार उतरेंगे सड़कों पर विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला
राष्ट्रीय Trending

संघ प्रचारक बोले- हामिद अंसारी वहीं चले जाएं जहां घुटन न महसूस हो

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि यदि पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी का भारत में दम घुटता है तो वे दुनिया के किसी भी कोने में जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत हुई तो वे उनके लिए आर्थिक मदद की अपील भी कर देंगे। उन्होंने कहा कि यदि महात्मा गांधी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना को अपना कमांडर नहीं बनाया होता तो देश का बंटवारा नहीं होता। यदि सरदार वल्लभ भाई पटेल और सुभाष चंद्र बोस को वे कमांडर बनाते तो भारत की अलग स्थिति होती। इंद्रेश ने कहा कि बीते आठ साल में भारत ने विश्व को नई दिशा और दृष्टि दी है। भारत ही दुनिया को हर संकट से बचा सकता है। उन्होंने कहा कि संघ मानवता और राष्ट्रीयता सिखाता है। शक्तिशाली व्यक्ति या समुदाय हिंसक नहीं होता है।