Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

संदिग्ध हालात में 43 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
ढकोली के पीरमुछल्ला क्षेत्र में पड़ती रॉयल एस्टेट नामक सोसाइटी से एक 43 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। हालंकि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने परिजनों के ब्यानों पर 174 कि कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक कि पहचान प्रशांत चोपड़ा निवासी रॉयल एस्टेट पीरमुछल्ला के रूप में हुई है।
मामले के सबंध में एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए ब्यानों में मृतक प्रशांत चोपड़ा के पिता संदीप चोपड़ा ने बताया कि उनका बेटा बीती रात अपने फ्लैट में सोया था और सोने से पहले उसकी उनके बेटे से बात हुई थी। जब सुबह उसको कई काल की तो उसने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद फ्लैट पर जाकर देखा तो वह बेड पर बेहोश लेटा हुआ था। जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों नें उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस को इसकी शिकायत दी गई। एस एच ओ ने बताया कि मृतक के पिता कि शिकायत पर 174 कि कार्रवाई कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक अपने फ्लैट पर अकेला ही रहता था।

0 Comments