Wednesday, 05 August 2026
Breaking News
हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौतम ने पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सवागत ग्लो बल आर्ट क्रिएशंस ने की प्रभावशाली पंजाबी फीचर फिल्म ‘पीड़ (दर्द-ए-दिल)’ की घोषणा सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना असम की बाढ़: बारिश के साथ नागालैंड में पर्यावरणीय क्षति पर उठे सवाल हमारे समय तुम कहां थे प्रभु? पंजाब के पाँच लाख युवा नशे के खिलाफ लेंगे संकल्प : सांसद विक्रम साहनी तथास्तु वूमेन एम्पावरमेंट विंग 14 अगस्त को आयोजित करेगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य उत्सव फर्जी पीएचडी प्रकरण: सेवा से हटाए गए तीन असिस्टेंट प्रोफेसर अंतरिम राहत के बाद फिर हुए कार्यभार ग्रहण दिल्ली अक्षरधाम में "विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा" कार्यक्रम का आयोजन ठहरे चरण, बहती करुणा: चातुर्मास का गूढ़ दर्शन और सूक्ष्म अहिंसा
पंजाब

समाज से भ्रष्टाचार, नशाखोरी, कन्या भ्रूण हत्या और निरक्षरता जैसी सामाजिक बुराईयों को ख़त्म करना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि: बैंस

Read in:Hindi

लुधियाना, फेस2न्यूज:
पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, खनन और भूविज्ञान, जेलें और कानूनी एवं विधायी मामलों संबंधी विभाग के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा है कि देश को अंग्रेज़ों की गुलामी से आज़ाद करवाने वाले शहीदों की याद को हमेशा जीवित रखना और आने वाली पीढिय़ों को अवगत करवाना हरेक देश निवासी का फर्ज़ बनता है।
शहीद को फूल मालाएं अर्पित करने के उपरांत श्री बैंस ने कहा कि शहीद सुखदेव जी एक महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने भारत देश को आज़ाद करवाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम में अहम रोल अदा किया। उनका जन्म 15 मई, 1907 लुधियाना शहर के नौघरां मुहल्ले में अपने पैतृक घर में हुआ। शहीद सुखदेव जी देश के उन महान योद्धाओं में से एक था, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थीं। उन्होंने अपने बचपन से ही अंग्रेज़ों द्वारा भारतीयों पर किए जाने वाले ज़ुल्मों को आंखों से देखा था, जिस कारण वह आज़ादी के संघर्ष में शामिल हुए और देश को अंग्रेज़ी साम्राज्य से मुक्त करवाने का प्रण लिया। उन्होंने लाला लाजपत राय द्वारा शुरू किए गए नेशनल कॉलेज लाहौर में भी युवाओं को देश आज़ाद करवाने के लिए शिक्षित किया और लाहौर में ‘नौजवान भारत सभा’ बनाई, जोकि अन्य सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ युवाओं को देश को आज़ाद कराने के लिए संघर्ष में कूदने के लिए प्रेरित करती थी।
बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार देश के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को संभालने और उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनके बलिदानों के स्वरूप हम आज आज़ादी का गरिमा का आनन्द ले रहे हैं। शहीदों की याद को ताज़ा रखने और आने वाली पीढिय़ों को इस संबंधी अवगत कराने के मकसद से ही पंजाब सरकार द्वारा शहीद सुखदेव जी समेत उन सभी शहीदों की याद में राज्य स्तरीय समारोह करवाए जाते हैं, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया।
श्री बैंस ने लोगों से अपील की कि वह समाज से सामाजिक कुरीतियों को बाहर फेंकने के लिए आगे आएं, जोकि देश के लिए शहीद होने वालों के लिए सच्ची श्रद्धाँजलि होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शहीदों के दिवस इसलिए मनाए जाते हैं, जिससे लोग ख़ासकर नौजवान वर्ग देशभक्ति की भावना ग्रहण कर सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहीदों के परिवारों की रखवाली और उनके मान-सम्मान को बहाल रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
डॉ. मंजू मल्होत्रा रिटायर्ड प्रोफ़ैसर पंजाब यूनिवर्सिटी, चण्डीगढ़ द्वारा शहीद सुखदेव जी के जीवन के बारे में बड़े ही विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने शहीद जी के जीवन के बारे में कई नए तथ्य पेश किए। इसके अलावा इशमीत अकादमी के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति के गीत पेश किए गए।