Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
राष्ट्रीय Trending

सरहद पार से नशों व हथियारों की सप्लाई रोकने हेतु फंड अलॉट के लिए केंद्र सरकार का सहयोग माँगा

Read in:Hindi

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सरहद पार से नशों और हथियारों की सप्लाई को रोकने के लिए नरमदिली के साथ फंड अलॉट करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने आज अमित शाह के साथ उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को सरहद पार से नशों और हथियारों की सप्लाई के लिए ड्रोन के प्रयोग के बारे अवगत करवाया। इस पर चिंता ज़ाहिर करते हुये उन्होंने कहा कि इसको सख़्ती के साथ रोकने की ज़रूरत है जिसके लिए केंद्र सरकार का सहयोग ज़रूरी है। मान ने इस चुनौती को मुँह-तोड़ जवाब देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के दख़ल की माँग की है।
मुख्यमंत्री ने अमित शाह को नयी चुनौतियों का प्रभावी ढंग के साथ मुकाबला करने के लिए राज्य पुलिस फोर्स के आधुनिकीकरण को यकीनी बनाने के लिए खुले दिल से फंड मुहैया करवाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सरहद पार से हो रही घुसपैठ और ड्रोन हमलों को रोकने के लिए पुलिस फोर्स को अत्याधुनिक यंत्र और हथियार मुहैया करवाना समय की मुख्य ज़रूरत है। मान ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता को कायम रखने के लिए यह सबसे ज़रूरी है।
अमित शाह के साथ 40 मिनट की मीटिंग दौरान मुख्यमंत्री ने सरहद पार से आई इस चुनौती का सामना करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के दरमियान बेहतर तालमेल की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि देश के बड़े हित में सरहद पर सुरक्षा को मज़बूत करना समय की ज़रूरत है। मान ने कहा कि पाकिस्तान ड्रग माफिया की सरप्रस्ती कर रहा है, जो देश की एकता और अखंडता के लिए बहुत घातक साबित हो सकता है।
मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ पंजाब की तरफ से पकड़े गए गैंगस्टरों के बारे भी विस्तार के साथ बातचीत की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत करवाया कि राज्य सरकार गैंगस्टरों के विरुद्ध कोई नरमी न बरतने की नीति पर चल रही है।
मुख्यमंत्री ने कँटीली तार से पार जाने वाले किसानों को पेश मुश्किलों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को पंजाब काडर के अधिकारी को चंडीगढ़ में एस. एस. पी. नियुक्त करने की भी अपील की, जो लंबे समय से लटका हुआ है। मान ने ग्रामीण विकास फंड (आर. डी. एफ.) के बकाए तुरंत जारी करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के दख़ल की माँग की।