Tuesday, 15 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़

सीबीएल 22 जनवरी से अयोध्या बैच के प्रतिभागियों को मुफ्त कोचिंग देगा

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:
श्री अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी देशभर में हर कोई अपने-अपने अंदाज में मनाने की तैयारी में है। इसी सिलसिले में चेतन भारत लर्निंग (सीबीएल) ने एक अनोखी पहल करते हुए 22 जनवरी से अयोध्या बैच शुरू करने की घोषणा की है जिसके तहत यूपीएससी प्रीलिम्स के प्रतिभागियों को संस्थान द्वारा बिल्कुल मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। सीबीएल के निदेशक चेतन शर्मा के मुताबिक ये कोचिंग 26 मई को यूपीएससी परीक्षा से 4 दिन पूर्व ऑन लाइन व ऑफ लाइन दोनों तरह से दी जाएगी। ऑन लाइन हेतु यू ट्यूब के जरिए व ऑफ लाइन हेतु आईटीबीपी, सेक्टर 43 स्थित कैंपस में आना होगा जबकि नोट्स आदि के लिए ऐप डाउनलोड करना होगा।
उन्होंने बताया कि क्लासें सोमवार से शुक्रवार को रोजाना शाम 5 से 8 बजे तक लगेगीं जबकि सप्ताहांत में टेस्ट होंगे। इस दौरान सभी संबंधित विषयों की तैयारी कराई जाएगी।