Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
हरियाणा Trending

सीबीएसई पाठ्यक्रम से आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं पर होगा पुनर्विचार: शिक्षा मंत्री

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के संदर्भ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पुनर्विचार किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी यमुनानगर में सीबीएसई पाठ्यक्रम से आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा इस वर्ष न लेने संबंधी मांग को लेकर उनसे मिलने पहुंचे अभिभावकों को दी। उन्होंने कहा कि इस विषय में विभिन्न हित धारकों से चंडीगढ़ में 25 फरवरी को मुख्यमंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों व विभिन्न प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की बैठक होगी। इस बैठक में उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार-विमर्श किया जाएगा।
अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री के समक्ष मांग रखते हुए तर्क दिया कि इस वर्ष सीबीएसई के हर स्कूल का पाठ्यक्रम अलग-अलग है। हर स्कूल में एनसीईआरटी की पुस्तकें नहीं लगी हुई हैं, बल्कि प्राइवेट पब्लिकेशन का पाठयक्रम लगा हुआ है। ऐसे में अगर बोर्ड पेपर लेता है तो यह सभी बच्चों के लिए संभव नहीं होगा कि वह उसकी ढंग से तैयारी कर पाएं।