Tuesday, 07 July 2026
Breaking News
चंदे के धंधे में रसीद का क्या काम? कामरेड जगदीश भारद्वाज का जाना एक युग का अंत श्री गुरु रविदास सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से
हरियाणा Trending

सेकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों की फाईनल कट लिस्ट जारी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की सैकेण्डरी/ सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2024 के सभी अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के परीक्षार्थियों की फाईनल कट लिस्ट लाईव कर दी गई हैं।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2024 के लिए अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के परीक्षार्थियों की फाईनल कट लिस्ट विद्यालयों की लॉगिन आई०डी० पर 10 फरवरी से अपलोड कर दी गई हैं। विद्यालय मुखिया, विद्यालयों को जारी किए गए लॉगिन आई०डी० व पासवर्ड से डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सभी अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के परीक्षार्थियों की कट लिस्ट में दर्ज विवरणों जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, लिंग (Gender), जन्म तिथि, आधार नम्बर, विषय, जाति इत्यादि में कोई अशुद्धि है तो वे 15 फरवरी, 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से नि:शुल्क ऑनलाइन शुद्धि कर सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि विद्यालय द्वारा किसी परीक्षार्थी के विषय/विषयों में शुद्धि करवाई जानी है तो 300 रूपये प्रति विषय शुद्धि शुल्क सहित ऑनलाइन शुद्धि करवा सकते हैं। यदि परीक्षार्थी पहले लिए गए विषयों के स्थान पर प्रायोगिक विषय लेता है तो उस अवस्था में प्रति परीक्षार्थी प्रायोगिक शुल्क 100 रूपये देय होगा। इसके अतिरिक्त कोई परीक्षार्थी छठा विषय लेना चाहता है, तो प्रति परीक्षार्थी 200 रूपये अतिरिक्त विषय शुल्क के साथ-साथ 1000 रूपये विलम्ब शुल्क भी देय होगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि उपरान्त किसी प्रकार के प्रतिवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए विद्यालय स्वयं जिम्मेवार होगा।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिन अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों का परीक्षा शुल्क लम्बित है, ऐसे विद्यालय 15 फरवरी, 2024 तक बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर लम्बित शुल्क जमा करवाना सुनिश्चित करें।