Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

सोहाना अस्पताल द्वारा ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए मोबाइल मैमोग्राफी बस की शुरूआत

Read in:Hindi

मोहाली, फेस2न्यूज:
स्थानीय सोहाना अस्पताल द्वारा ब्रेस्ट कैंसर से प्रभावित ट्राईसिटी की महिलाओं के लिए मैमोग्राफी के लिए अति-आधुनिक मोबाइल मैमोग्राफी बस सेवा की शुरूआत की गई है। इसका उदघाटन श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब आई अस्पताल ट्रस्ट के चेयरमैन भाई दविन्द्र सिंह ने बस को झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब (ई) आई हास्पीटल ट्रस्ट सोहाना के सचिव गुरमीत सिंह ने कहा कि 40 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओं को अब ब्रेस्ट (छाती) के कैंसर से राहत लेने के लिए मैमोग्राफी करवाने के लिए अपने घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि यह सुविधा उनको अपने घर के नजदीक मुफ्त में मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मोबाइल यूनिट द्वारा 50000 से अधिक महिलाओं की मुफ्त जांच करने का लक्ष्य है।
हास्पीटल के मेडीकल ऑनकोलॉजी विभाग के सीनियर कंस्लटेंट डाक्टर संदीप कक्कड़ ने कहा कि एक स्टडी में सामने आया है कि ट्राईसिटी की महिलाएं मुंबई व दिल्ली के मुकाबले छाती के कैंसर से ज्यादा प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि वजन बढऩा, व्यायाम की कमी, हारमोनस में तबदीली, गर्भनिरोधक दवाईयों का सेवन, दिमागी प्रैशर, देर रात तक डयूटी करना आदि छाती के कैंसर की संभावनाओं को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि मैमोग्राफी बस में एक कैंसर माहिर के साथ-साथ समूह टेक्नीकल स्टाफी मौजूद रहेगा।
उन्होंने कहा कि भारत में हर चार मिनट में एक महिला छाती के कैंसर से पीडि़त हो रही है तथा हर 13 मिनट में महिलाओं की इस कैंसर के कारण मौत होती है। उन्होंने कहा कि इसका जल्द उपचार ही मरीज की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि चलती फिरती सुविधा देने वाला सोहाना अस्पताल ट्राईसिटी का पहला प्राइवेट अस्पताल बन गया है। उन्होंने कहा कि इस बस में वैब आधारित रिपोर्टिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे हर सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। उन्होंंने कहा कि इस बस में हर वह सुविधा उपलब्ध करवाने की कोशिश की गई है, जो किसी अस्पताल में मौजूद होती हैं। इस अवसर पर एक छोटा वेटिंग रूम, शौचालय व अन्य तकनीकी सुविधा मुहैया करवाई गई हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए हास्पीटल के जनरल मैनेजर ललित शर्मा ने कहा कि यह बस रविवार सहित पूरा सप्ताह काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस बस की सफलता के लिए समाजसेवी संस्थाओं सहित अन्य लोगों का भी विशेष सहयोग लिया जाएगा।

0 Comments