Thursday, 12 November 2026
Breaking News
4 नवंबर को सजेगा बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार पंचकूला में 15 नवंबर को होगा श्री कृष्ण कृपा धाम का भव्य शिलान्यास समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रखेंगे आधारशिला हरियाणा के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को दी ऐतिहासिक सौगात चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स 13 नवंबर को जीरकपुर में कराएगा मेगा सिंगिंग इवेंट हमारे लिए तो 57 ही 97 है पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया
पंजाब

स्टोन क्रशर पर वर्कर की संदिग्ध हालात में मौत

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
रामगढ़ रोड पर मुबारकपुर में स्थित गोपाल स्टोन क्रशर के एक वर्कर की अपने क्वार्टर में बीती रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव सोमवार सुबह करीब 9 बजे पंखे से बंधी बैग की तनी के फंदे में लटका मिला। क्रशर वाले इसे सुसाइड बता रहे हैं, लेकिन सुसाइड की वजह अभी तक किसी को पता नहीं। मुबारकपुर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक 30 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र अशोक सिंह वासी जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश यहां गोपाल स्टोन क्रशर पर बीते 1 साल से हेल्पर का काम कर रहा था और क्रशर परिसर में बने क्वार्टर में अन्य श्रमिकों के साथ अलग कमरे में रह रहा था। क्रशर के मुंशी बाबू चौहान ने बताया कि उनका क्रशर बीती 13 सितंबर से बंद है।

0 Comments