Saturday, 18 April 2026
Breaking News
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते
पंजाब Trending

सड़कों पर दौड़ रहे बे-लगाम ऑटो दे रहे हादसों को नियौता

Read in:Hindi

जीरकपुर, क़तिका-
शहर की सड़को पर दौड़ रहे बेलगाम ऑटो नियमों को ताक पर रख हादसों को नियोता दे रहे हैं। सवारियां उठाने के लिए सड़क किनारे खड़े ऑटो लोगों के लिए असुविधा पैदा कर रहे हैं। रोजाना सेंकड़ो की संख्या में घूमने वाले ऑटो सवारियों को उनकी मंजिल तक तो पहुंचाते हैं हीं लेकिन लोगों के लिए समस्या भी बन जाते हैं। यदि ये ऑटो चालक नियमों के साथ चले तो लोगों को इनका काफी फायदा भी हो सकता है। पटियाला रोड पर स्थित अवैध बसस्टैंड के नजदीक लंबी लाइनों में ऑटो खड़े होते हैं, पटियाला चौंक से चंडीगढ़ जाने वाली सड़क पर भी अवैध ढंग से ऑटो सवारियां बैठाने के लिए खड़े रहते हैं। यह चौक इतना छोटा है कि यहां आकर जाम की समस्या बनी रहती है। इसके इलावा पंचकुला मोड़ पर स्थित लाइट प्वाइंट के पास भी ऑटो स्वारियां लेने के लिए खड़े होते हैं। यह दोनों चौंक शहर के मेन चौंक हैं जहां से राहगीर ट्राईसिटी में जाने के लिए वाहनों का इंतजार करते हैं और यहीं पर अवैध ढंग से खड़े ऑटो इतनी भीड़ कर देते हैं कि जाम कि स्थिति बन जाती है। इसके इलावा यह ऑटो चालक नियमों कि अनदेखी करते हुए क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाकर सवारियां की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जिस कारण हादसों का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि ऑटो चालक अपने दांए बाएं दोनों ओर सवारियां बिठा लेते हैं जिस कारण उन्हें पीछे आ रहे वाहन दिखाई नहीं देता। वहीं यह ऑटो चालक एक दूसरे से पहले सवारियां उठाने के लिए बिना आगे पीछे देखे सड़क के बीचो बीच ब्रेक लगा देते हैं। यदि कोई हादसा हो जाए तो यह ऑटो चालक लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। कुल मिलाकर बात की जाए तो ये ऑटो चालक सड़को पर मौत बनकर घुम रहे हैं। जिन्हें रोकने के लिए ट्रेफिक पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। हैरानी की बात तो ये ऑटो पुलिस की नजरों के सामने ओवरलोड होकर घूम रहे हैं और न जाने क्यों पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है।
ऑटो स्टेंड न होने के कारण सड़कों पर खड़े होते हैं ऑटो :
इस दौरान जब ऑटो चालकों से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि रोजाना हजारों सवारियां हमारे ऑटो कि सवारी करते हैं। जहां बस सर्विस नहीं जाती हम अपना ऑटो लेकर जाते हैं। टैक्सी जहां महंगे भाव में जाते हैं हम उनसे आधे रेट में सवारी को उसके ठिकाने पर पहुंचा देते हैं। इसलिए पुलिस और प्रसाशन को भी हमारे बारे में सोचना चाहिए। यदि हमारे लिए कोई ऑटो स्टेंड बनाया जाए तो हम वहां खड़े जो जाएंगे। कोई जगह नहीं है तभी तो सड़क किनारे खड़ा होना पड़ता है।
ट्राई सिटी में घूम रहे ऑटो में हुए कई क्राइम, नहीं रखती पुलिस कोई रिकार्ड :
जहां सवारियां के आने जाने के लिए ऑटो सुविधा प्रदान करते हैं वहीं यही ऑटो लोगों के लिए असुविधा भी पैदा करते हैं। जैसे कि जाम की समस्या, रास्ते में हीं ब्रेक लगाकर लड़ाई झगड़ा करना आदि, इसके इलावा ऑटो में बहुत सारे क्राइम भी हो चुके हैं। जीरकपुर में हीं कई संगीन क्राइम हो चुके हैं, जैसे कि लूटपाट, डकैती और रेप करने कोशिश, महिला को किडनैप करने जैसे कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही और न ही किसी ऑटो चालक का रिकार्ड रखा जाता है। हालांकि करीब 8 महीने पहले जीरकपुर थाने इस समय एसपी देहाती (इस समय एसएसपी हैं ) रवजोत कौर ने शहर के सभी ऑटो चालकों और यूनियनों को बुलाकर अपना अपना रिकार्ड जमा करवाने के आदेश दिए थे, जिसके बाद यह रिकार्ड ऑन लाइन भी किया जाना था। लेकिन उनके एसएसपी प्रमोट होने के बाद उनका तबादला हो गया और यह प्रोजेक्ट वहीं का वहीं लटक गया। जिस पर उसके बाद अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। इसके इलावा बात करें तो ज्यादातर ऑटो के कागज पूरे नहीं होते और कई ऑटो पर तो नंबर भी नहीं लगा होता, जो क्राइम करने में इस्तेमाल किए जाते हैं।

समय-समय पर चैकिंग की जाती है, जो ऑटो चंडीगढ़, मोहाली या पंचकुला से आते हैं उनकी भी चैकिंग की जाती है। जाम का कारण भी बनते हैं झगड़े भी करते हैं, जो भी गलत करता पकड़ा जाता है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। हम प्लान कर रहे हैं इनके खिलाफ विशेष मुहिंम चलाकर चैकिंग जल्द शुरू कर दी जाएगी।
– इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह, ट्रेफिक इंचार्ज जीरकपुर