Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

हरियाणा: 19 लाख एकड़ भूमि में सरसों तथा 57 लाख एकड़ में गेंहू की बिजाई हुई

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा में चालू रबी मौसम दौरान करीब 19 लाख एकड़ भूमि में सरसों तथा 57 लाख एकड़ में गेंहू की बिजाई हुई है। बिजाई के समय आवश्यकता अनुसार उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा की उपलब्धता के साथ रबी की मुख्य फसलों की बिजाई हो चुकी है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान रबी मौसम के दौरान 6 जनवरी तक 7.85 लाख मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक की बिक्री हुई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक यूरिया उर्वरक की बिक्री 7.76 लाख मीट्रिक टन थी, जो यह दर्शाता है कि इस वर्ष भी किसानों को यूरिया की आपूर्ति लगभग समान रही है।
उन्होंने बताया कि जनवरी माह के लिए भारत सरकार ने 2 लाख मीट्रिक टन यूरिया खाद राज्य को आबंटित किया है जिसमें से 6 जनवरी, 2022 तक 52,000 मीट्रिक टन प्राप्त हो चुका है और शेष 1.50 लाख मीट्रिक टन के लिए भारत सरकार ने जनवरी माह के अंत तक आपूर्ति बारे आश्वस्त किया है। आज के दिन राज्य में 44.160 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है ।
प्रवक्ता ने बताया कि फॉस्फेटिक उर्वरकों का उपयोग/ ड्रिल बिजाई के समय किया जाता है तथा यूरिया को आमतौर पर फसल में टॉप – ड्रेसिंग के रूप में उपयोग किया जाता है। भारत सरकार द्वारा सभी राज्य में मांग अनुसार खादों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है।