Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई
हरियाणा Trending

हरियाणा पुलिस की साइबर ठगी पर सर्जिकल स्ट्राइक

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:

साइबर ठगो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरियाणा पुलिस द्वारा नियमित रूप से सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए उनकी धरपकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में हरियाणा पुलिस ने पलवल व गुरूग्राम जिला में दो अलग-अलग मामलों में साइबर ठगी का शिकार बनाने वाले आरोपियों को गिरफतार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
पलवल जिला में साइबर फ्राड के मामले में दो विदेशी चढ़े पुलिस के हत्थे
प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने पलवल जिला में दो विदेशी आरोपियों को गिरफतार किया है। इन आरोपियों में केन्या देश की एक महिला तथा नाइजीरिया से एक पुरूष शामिल है। इन आरोपियों द्वारा इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से प्राप्त लिंकेज के आधार पर पूरे भारत वर्ष में लगभग 01 करोड़ 10 लाख रुपयों की ठगी करने के संबंध में की गई कुल 148 शिकायतों का खुलासा हुआ है। इस मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस पलवल में मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है।  
क्या था मामला:
गांव ककराली के रहने वाले अजीत कुंडु ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि मई माह में नौकरी को लेकर उसका एक फेसबुक दोस्त उसके पास आ रहा था। कुछ देर बाद उसका फोन आया कि उसे एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ लिया है, उसे कुछ रुपयों की जरूरत है। इसके बाद उसने उक्त दोस्त के खाते में 69 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि रूपये डालने के बाद से ही वह न तो फोन उठा रहा है और न ही उससे कोई संपर्क हो पा रहा है। इसके बाद शिकायतकर्ता को महसूस हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है और उसने अपनी शिकायत पुलिस में दी। पीड़ित के साथ हुई इस धोखाधड़ी के संबंध में थाना साइबर क्राइम में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल एक नाइजीरियन आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल सहित चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। (SUBHEAD)
इस मामले में केन्या देश की एक अन्य महिला आरोपी की संलिप्तता पाई गई जिसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। महिला आरोपी से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जिसमें महिला आरोपी को एक दिन तथा पुरुष आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान महिला आरोपी से ठगे गए 10000 रूपये तथा एक मोबाइल बरामद किया गया है। महिला आरोपी को अदालत में पेश करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया। रिमांड अवधि के दौरान नाइजीरियन आरोपी से 12 छोटे फोन, 16 एंड्राइड फोन, 13 सिम कार्ड्स, 2 वाईफाई डोंगल, 2 लैपटॉप, 12 मोबाइल चार्जर व 2 लैपटॉप चार्जर बरामद किए है।
गुरूग्राम में भी लगभग 17 करोड़ 50 लाख रूपयों की ठगी करने के संबंध में 9 आरोपियों को गिरफतार किया गया है। इन आरोपियों पर देशभर में कुल 4 हजार 997 शिकायते दर्ज हैं। जांच के दौरान पाया गया कि सभी आरोपी क्रेडिट कार्ड के बिल भरने, बिजली के बिल भरने, बैंक केवाईसी अपडेट करने के नाम पर लोगों के पास लिंक भेजकर उनके साथ ठगी करने की वारदातों को अंजाम देते थे। इन आरोपियों के कब्जे से 08 मोबाईल फोन, 13 सिम कार्ड, 01 लैपटॉप, 02 बैंक एटीएम व 05 लाख की नकदी बरामद’ की गई है।

0 Comments