Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी” के चुनाव 6 मार्च 2024 को

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा में “हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी” के चुनाव 6 मार्च 2024 को होंगे। इसके लिए हरियाणा गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त जस्टिस एचएस भल्ला ने प्रदेश में “हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी” के प्रथम आम चुनाव को सभी 40 वार्डों में संचालित करने का शेड्यूल जारी कर दिया है।
आयुक्त द्वारा जारी शेड्यूल अनुसार नामांकन आमंत्रित करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 9 फरवरी 2024 को सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 10 फरवरी से 16 फरवरी (11 फरवरी को रविवारीय अवकाश और 14 फरवरी के दिन राजपत्रित अवकाश को छोड़कर) तक नामांकन भरे जाएंगे। प्रतिदिन भरे जाने वाले नामांकन पत्र की सूची भी 10 फरवरी से 16 फरवरी ( 11 फरवरी को रविवारीय अवकाश और 14 फरवरी के दिन राजपत्रित अवकाश को छोड़कर ) तक निर्धारित बोर्ड पर चिपकाई जाएगी। तत्पश्चात, 17 फरवरी को नामांकन की छंटनी की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा किसी उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया जाता है तो वह 19 फरवरी तक उपायुक्त को प्रार्थना पत्र दे सकता है जिसके बारे में उपायुक्त 20 फरवरी को अपना निर्णय देंगे। उसी दिन 20 फरवरी को ही वैध नामांकनों की सूची लगा दी जाएगी। अगले दिन 21 फरवरी को नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 23 फरवरी को पोलिंग स्टेशनों की सूची बोर्ड पर चिपका दी जाएगी। चुनाव आयुक्त के अनुसार अगर आवश्यकता पड़ी तो 6 मार्च 2024 को मतदान करवाया जाएगा। मतदान का समय सुबह 8 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक रहेगा। मतों की गिनती मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद की जाएगी और रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।