Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
हिमाचल Trending

हिमाचल को मिला स्टेट्स स्टार्टअप रैकिंग 2021 में एस्पायरिंग लीडर का खिताब

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी दी की हिमाचल प्रदेश को राज्य में मजबूत स्टार्टअप ईको सिस्टम विकसित करने के लिए एस्पायरिंग लीडर के रूप में स्वीकृति प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा नई दिल्ली में आयोजित स्टेट्स स्टार्टअप रैकिंग 2021 आयोजित समारोह में हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग को यह सम्मान प्रदान किया गया।
उन्होंने कहा कि मजबूत स्टार्टअप प्रणाली तैयार करने के लिए की गई नवाचार पहलों, स्टार्टअप शुरू करने के लिए सरल सार्वजनिक खरीद नियम बनाने, हिम स्टार्टअप योजना आरम्भ करने और नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों को सराहा गया।
उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव राम सुभग सिंह को नए स्टार्टअप आरम्भ करने के लिए राज्य अनुमोदन व स्वीकृतियां प्रदान करने और स्टार्टअप के लिए इन्क्यूबेटर को फंड प्रदान करने के उद्देश्य से हिमसुप योजना शुरू करने के लिए उनके द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए उपलब्धि प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति को प्रदेश में स्टार्टअप को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए सर्टिफिकेट ऑफ कमेनडेशन से सम्मानित किया गया।
उद्योग विभाग की संयुक्त निदेशक दीपिका खतरी को स्टार्टअप योजना के बारे में जागरूकता फैलाने और राज्य में उद्योगों के लिए प्लग एवं प्ले सुविधा प्रदान करने के लिए सर्टिफिकेट ऑफ कमेनडेशन प्रदान किया गया।