Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा

हिसार के उकलाना क्षेत्र में सात ओडीआर सड़कों का होगा सुधार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हिसार जिले के उकलाना में 7 ओडीआर सड़कों की विशेष मरम्मत और सुधार के लिए 25 करोड़ रुपये खर्च की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। सरकार के इस निर्णय से हरियाणा में कनेक्टिविटी बढ़ेगी और लोगों को निर्बाध परिवहन की सुविधा मिलेगी।
प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से उत्पादन को बाजार केंद्रों, तहसील मुख्यालयों, ब्लॉक विकास मुख्यालयों, रेलवे स्टेशनों आदि तक पहुंच प्रदान करने वाली सड़कों को अन्य जिला सड़कें (ओडीआर) के रूप में जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में अनुमानित लागत में 2.26 किलोमीटर तक फैली गांव कंदुल से किनाला सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 2.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार,गांव फरीदपुर से भैणी बादाशपुर तक, 3.52 किमी लंबी सड़क पर 1.75 करोड़ रुपये , गांव दौलतपुर से खेदड़ वाया इस्सरहेड़ी 9.33 किमी लंबी सड़क पर 7.64 करोड़ रुपये तथा उकलाना के गांव नोह में 1.520 किमी तक चौपाल से दोनों बस स्टैंड तक का पुनर्निर्माण पर 2.65 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा, ग्राम चन्ना से संदलाना सड़क का सुदृढ़ीकरण, बरवाला से खरकड़ा तक सड़क की विशेष मरम्मत और गैबीपुर बबुवा हसनगढ़ लितानी सड़क का भी सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पहल हरियाणा सरकार की बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है और निःसंदेह राज्यभर में सड़क नेटवर्क और कनेक्टिविटी में सुधार करके जनता को पर्याप्त लाभ पहुंचाएगी।