Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम
हरियाणा Trending

“मौत“ के चंगुल में फंसा कबूतर, बचाने को बुला ली “क्रेन”

Read in:Hindi

फतेहाबाद, फेस2न्यूज:
जाको राखे साईंया, मार सके न कोई। यह कहावत शहर फतेहाबाद में उस समय चरितार्थ हुई जब बिजली की हाई वाॅल्टेज तारों में फंसे कबूतर को बचाने के लिए प्रमुख समाजसेवी संस्था जिन्दगी पदाधिकारियों ने बिजली निगम की क्रेन बुला ली। बिजली निगम के कर्मियों ने भी दरियादिली दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर तारों में फंसे कबूतर की जान बचाई।
जानकारी अनुसार जिन्दगी संस्था पदाधिकारी विकास गावड़ी, सहयोगी एडवोकेट प्रशांत शर्मा, हरदीप सिंह, अनिल कंबोज व अन्य पदाधिकारियों के साथ अपने हुडा सैक्टर स्थित प्रतिष्ठान के बाहर बैठे थे। इसी दौरान उनकी नजर प्रतिष्ठान के सामने बिजली के खंबे पर पड़ी। उन्होंने देखा हाई वाॅल्टेज तारों के बीच में एक कबूतर लटका हुआ है और जान बचाने के लिए छटपटा रहा है। कबूतर को मौत के चंगुल के बचाने की मंशा से एडवोकेट प्रशांत शर्मा ने तुरंत बिजली बोर्ड के शिकायत नंबर पर फोन करके क्रेन सहित कर्मचारी भेजने की गुजारिश की। इसके कुछ देर बाद ही बिजली निगम के कर्मचारी क्रेन लेकर हुडा सेक्टर पहुंच गए। यहां क्रेन की सहायता से बिजली की तारों में फंसे कबूतर को निकाल कर उसे पुनः उड़ने के लिए आजाद कर दिया गया। एडवोकेट प्रशांत शर्मा ने बताया कि कबूतर के पंजे किसी गेंहू के गट्टों के धागे में उलझ गए थे। जिसके चलते वह बिजली की तारों के बीच लटक गया। यदि लटके हुए वह नीचे की तार को छू जाता तो करंट से मर सकता था, लेकिन उनका प्रयास रंग लाया और बिजली निगम के कर्मियों ने समय रहते लाइन कट करके कबूतर को बचा लिया। वहीं मौके पर पहुंचे बिजली निगम कर्मी ने बताया कि अपनी ड्यूटी के साथ-साथ उनका प्रयास रहता है कि बिजली की तारों में किसी पक्षी या जीव के फंसने पर उसे बचाने में भी तत्पर रहें।

0 Comments