Monday, 22 June 2026
Breaking News
Chandigarh Trending

‘भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन

दीपक सिंह /पंचकूला,

हारेयाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रांगण में डॉ. वेद‌प्रकाश नागपाल द्वारा लिखित पुस्तक, ‘भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था,  का  विधिवत विमोचन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री तरुण भण्डारी, राज सचिव, मुख्यमन्त्री हरियाणा एवं डॉ. कुलदीप चन्द अग्निहोत्री की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ, अकादमी हॉल में इस ऐतिहासिक घटना, अगस्त 1947 की सच्चाई जानने के लिए भारी संख्या में प्रबुद्ध श्रोता मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में लेखक के अतिरिक्त डॉ. चन्द्रत्रिखा, निदेशक उर्दू प्रकोष्ठ एवं डॉ. राधेश्याम शर्मा मुख्य वक्ता रहे। इस कार्यक्रम में जाने माने क्विज़ मास्टर किशोर कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन श्रीमती एकता द्वारा किया गया।