Wednesday, 24 June 2026
Breaking News
SRIGANGANAGAR PROTESTERS SLAM PUNJAB GOVT ON CANAL WATER POLLUTION, DRUG SUPPLY CBI ARRESTS PROCLAIMED OFFENDER IN BOGTUI CARNAGE CASE BRIGHT MINDS PUNJAB: OVER 1,050 HIGH-ACHIEVERS FELICITATED IN SRI MUKTSAR SAHIB CBC RAISES LOCAL TRADERS’ ISSUES BEFORE TRADE LEADER AND MP PRAVEEN KHANDELWAL GIRL WHO LEFT HOME AFTER FRIENDSHIP ON INSTAGRAM, RECOVERED FROM FATEHABAD EVEN AFTER 8 YEARS, HINDU FAMILIES FROM SINDH AWAIT INDIAN CITIZENSHIP NO CLUE ABOUT MINOR GIRL, PEOPLE EXPRESS OUTRAGE AT POLICE STATION CHUCHRA FAMILY DECIDES TO KEEP VETERAN SOCIAL ACTIVIST’S MEMORY ALIVE CITCO’S PAWAN KAPOOR SELECTED FOR INDIAN TEAM FOR WORLD ITF MASTERS CHAMPIONSHIP HINDUS DECRY BENGALURU WHISKY NAMED AFTER SACRED NECTAR, CALLING IT DEEPLY INAPPROPRIATE
Punjab Trending

शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह

मोहाली |

शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने सोमवार को अपना 21वां वार्षिक एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज शबद से हुई। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्थापक प्राचार्या, डॉ. सतपाल कौर ग्रेवाल थीं। वहीं इस मौके पर डॉ. गुरकिरणजीत नालवा, प्राचार्य, शिवालिक पब्लिक स्कूल, सेक्टर 41 चंडीगढ़ एवं डॉ. अनुपकिरण कौर, प्राचार्य, शिवालिक पब्लिक स्कूल, फेज 6, मोहाली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। एसआईईआर की प्राचार्या डॉ. ज्योति सोनी ने भी अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। कॉलेज की परंपरा को जारी रखते हुए, सभी सम्मानित अतिथियों को गुलदस्तों के स्थान पर पौधे भेंट किए गए, जो विकास और स्थिरता का प्रतीक हैं। इसके पश्चात प्राचार्या डॉ. ज्योति सोनी ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया और वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें पिछले वर्ष के दौरान कॉलेज की गतिविधियों और उपलब्धियों को उजागर किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत अनुप्रीत द्वारा प्रस्तुत एक मधुर गीत से हुई। इसके बाद अंशिका और प्रियंका द्वारा प्रस्तुत जीवंत हिमाचली नाटी नृत्य हुआ। जसकरण ने अपनी भावपूर्ण कविता से सबका दिल छू लिया। प्रतिभाशाली छात्रों के एक समूह द्वारा एक सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। क्षितिज ने एक विचारपूर्ण भाषण दिया। छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

इसके बादमुख्य अतिथि डॉ. सतपाल कौर गरेवाल ने कॉलेज के स्टाफ और छात्रों के प्रयासों और समर्पण की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन इवेंट इंचार्ज डॉ. गुनवंत बराड़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ और दिन का अंत राष्ट्रगान के साथ हुआ।