ENGLISH HINDI Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
एस्ट्रोलॉजी

शनि ने बदली चाल तो कैसा रहेगा आपका हाल?

September 06, 2018 08:25 PM

मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़, 9815619620

  शनि ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जो हम सब के जीवन में अधिक समय तक प्रभावित करता है। इसकी 19 साल की दशा, साढ़े सात साल की साढ़े साती और ढाई- ढाई सालों के 2 ढैयये अर्थात 31 वर्षों से भी अधिक समयतक शनि हमारे जीवन में रहता है। जब भी यह राशि बदलता हैे या वक्री या मार्गी होता है या उच्च या नीचराशि में प्रवेश करता है तो हर इन्सान की जिंदगी में सुखद या दुखद परिवर्तन अवश्य लाता है। इसी के कारणराजनीतिक उथल पुथल रहती है ।

आप नोट करें कि इस साल अप्रैल से लेकर 5 सितंबर तक शनि वक्री रहे । इस मध्य जल पलायन,अनिश्चितवर्षा, भूस्खलन, व भ्ूाकंपों ने अति कर दी। यही नहीं बड़ी आयु के नेताओं, पत्रकारों , विद्वानों ,धर्म गुरुओं आदि से एक के बाद एक वंचित होना पड़ा ..............

इस वर्ष 18 अप्रैल से धनु राशि में वक्री चल रहे शनि 6 सितंबर को शाम 4 बजकर 44मिनट पर मार्गी होरहे हैं। शनि के मार्गी होने से पांच राशि वालों को लाभ होने वाला है। ये पांच राशियां अभी तक शनि के वक्रत्वकाल में कई तरह की परेशानियों से जूझ रही थी। शनि142 दिन वक्री रहे। शनि कर्म और सेवा के कारक ग्रहहैं यानी शनि का सीधा-सीधा असर व्यक्ति की नौकरी और व्यवसाय पर होता है। शनि के वक्री और मार्गीहोने का सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का असर हो सकता है। यह व्यक्ति की जन्मकुंडली में शनिकी स्थिति के अनुसार होता है।

शनि गोचर और शनि साढ़ेसाती महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटनाक्रम हैं। शनि को क्रूर ग्रह माना गया है लेकिनस्वभाविक रूप से शनि न्याय प्रिय और दंडाधिकारी हैं इसलिए उन्हें कलयुग का न्यायाधीश कहते हैं। शनि काकार्य प्रकृति में संतुलन पैदा करना है इसलिए समस्त मानव जाति पर शनि का गहरा प्रभाव होता है। शनिकर्म और सेवा का कारक होता है । शनि की चाल का असर आपकी नौकरी व व्यवसाय में सफलता और उतार-चढ़ाव को दर्शाता है। इसके प्रभाव से ही मनुष्य के जीवन में बड़े बदलाव होते हैं। ये परिवर्तन सकारात्मक औरनकारात्मक दोनों हो सकते हैं। इसका फल आपकी राशि और कुंडली में शनि की चाल और स्थिति से तयहोता है।

ये पांच राशियां हैं वृषभ, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर। इनमें से वृषभ और कन्या राशि पर शनि का ढैयाचल रहा है, जबकि वृश्चिक, धनु और मकर राशि पर साढ़ेसाती लगी हुई है। शनि जब मार्गी होंगे तो इन्हींपांच राशि वालों को ज्यादा लाभ मिलने के योग बनेंगे। 

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है 

मेष: आय में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत मिलेंगे। शत्रुओं से मिल रही पीड़ा खत्म होगी। नौकरी में प्रमोशनमिलेगा। परिवारजनों से संबंध सुधरेंगे। काली गाय को सरसो के तेल लगी रोटी खिलाएं।

वृषभ: भाग्योदय का समय आ रहा है। जिन कार्यों में रूकावट आ रही थी, वह दूर होगी। नया कार्यरोजगार, जॉब प्राप्त होगा। अचानक बड़ा लाभ मिलेगा। शिक्षा और प्रेम संबंधी मामलों में लाभ मिलेगा।गरीबों को काले कपड़े और काले जूते का दान करें, लाभ प्राप्त होगा।

मिथुन: मिलाजुला परिणाम । कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। लगातार शुभ समाचार मिलेंगे, लेकिन खर्च की अधिकता रहेगी। कुछलोग परेशान कर सकते हैं। मंदिर में शनिवार के दिन काले तिल चढ़ाएं।

कर्क: अब तक जो कानूनी विवाद चल रहे हैं वे दूर होंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवनसाथी से विवादसमाप्त होंगे। छात्रों को पढ़ाई में आ रही रूकावट समाप्त होगी। बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुरानीबीमारी परेशान करेंगी। पक्षियों को दाना डालें, लाभ मिलेगा।

सिंह: पारिवारिक जीवन में खुशियां आने वाली हैं । पुराने रोग समाप्त होंगे। संतानपक्ष की ओर से अच्छेसमाचार मिलेंगे। आय बढ़ेगी। कार्यस्थल पर प्रसिद्धि बढ़ेगी। आर्थिक मोर्च पर परेशानी आ सकती है। खर्चसंभलकर करें। आर्थिक प्रबंध करना जरूरी होगा। नौकरी बदलने के योग बनेंगे। पीपल के पेड़ के नीचे सरसोके तेल का दीपक लगाएं।

कन्या: शनि का ढैया चल रहा है। शनि का मार्गी होना लाभ देगा। भूमि, भवन, वाहन स्थायी संपत्ति मिलनेके योग बनेंगे। मां के स्वास्थ में सुधार होगा। परिवार, जायदाद संबंधी कार्य ठीक होंगे। कोर्ट कचहरी केमामलों में लाभ, कॅरियर में सुधार होगा। परिणाम मिला जुला मिलेगा। सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनाहोगी। शनिवार या मंगलवार को हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं।

तुला: खुशियां मिलने वाली है। पराक्रम बढ़ेगा। आपकी निर्णय क्षमता बढ़ेगी। छोटे भाई बहनों की परेशानीसमाप्त होगी। मानसिक तनाव खत्म होगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते है। प्रॉपर्टी के मामलों में लाभमिलेगा। खर्च पर लगाम लगेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का योग बनेगा। आय बढ़ेगी। शनिवार केदिन काले कुत्ते को बेसन के लड़डू खिलाएं ।

वृश्चिक: साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है। मानसिक तनाव कम होने से प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर कर पाएंगे।नौकरी में तरक्की होगी। व्यापार में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। कठिन परिश्रम के अच्छे नतीजे मिलनेका समय आ गया है। रोजगार मिलेगा। अच्छे लाभ के लिए उपाय के रूप में रोगियों को दवा का दान करें।जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे

धनु: पारिवारिक जीवन में खुशियां आने वाली हैं। कुटंुब और भाई-बहनों के लिए विशेष लाभ का समय है।चुनौतीपूर्ण स्थिति से निजात मिलेगी। मानसिक शांति प्राप्त होगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे। किसीभी कार्य में लापरवाही न करें। कार्य की अधिकता रहने वाली है। हनुमान मंदिर में लाल फूल जरूर चढ़ाएं।

मकर: चुनौतीपूर्ण समय समाप्त होने वाला है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। धन लाभ मिलेगा। शत्रु परास्तहोंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी और अपने ऐशो-आराम पर खर्च बढ़ेगा। रूके काम पूर्ण होंगे। विदेश यात्राके योग बनेंगे। समाज में नाम बढ़ेगा। 

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और एस्ट्रोलॉजी ख़बरें
नामवर ज्योतिष सम्राट नवदीप मदान का सम्मान वास्तु विशेषज्ञ परामर्श के बिना भी अपने घर या कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं वास्तु के कुछ खास बदलाव वास्तु के अभाव का प्रभाव हरमिटेज सेंट्रल के ज्योतिष शिविर में सैकड़ों ने दिखाई कुंडली करवा चौथ पर विशिष्ट संयोग,निसंकोच रखें व्रत, करें शुक्रास्त पर भी उद्यापन! हिन्दू त्योहार दो- दो दिन क्यों बताए जाते हैं ? इस वर्ष रक्षा बंधन, किस दिन मनाएं ? श्रावण मास में सोमवार व्रत का अत्यधिक महत्व : स्वामी सुन्दर लाल भार्गव कैसे सुहाना और सुनहरा है सावन...बता रहे हैं जाने माने ज्योतिषी पंडित सुन्दर लाल भार्गव पूर्णिमा: कैसे करें सुबह की शुरुआत गुरु के दिन