ENGLISH HINDI Sunday, July 06, 2025
Follow us on
 
अंतर्राष्ट्रीय

फ्रांस नौसेना प्रमुख एडीएम क्रिस्टोफ प्राजुक 6 से 9 जनवरी तक भारत में

January 07, 2019 10:42 AM

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
फ्रांस की नौसेना के नौसेना प्रमुख एडीएम क्रिस्टोफ प्राजुक रायसीना संवाद (08-09 जनवरी 2019) के संयोजन में 06 से भारत के दौरे पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों को मजबूत करना है, साथ ही, आपसी नौसैनिक सहयोग के लिए नए रास्ते तलाशना भी है।
अपनी यात्रा के दौरान फ्रांस के नौसेना प्रमुख भारतीय नौसेना के सेनाध्यक्ष, सीओएससी के अध्यक्ष एडमिरल सुनील लांबा और नौसेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। बैठक के दौरान समुद्री संचालन, प्रशिक्षण, लॉजिस्टिक और रखरखाव सहित दोनों नौसेनाओं के आपसी हितों के मुद्दों की एक श्रृंखला पर चर्चा की जाएगी।
भारतीय नौसेना कई मोर्चों पर फ्रांसीसी नौसेना के साथ सहयोग करती है, जिसमें द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास “वरुण”, विमान वाहक संचालन पर बातचीत और सुरक्षा संवाद और कर्मचारी वार्ता के माध्यम से समुद्री क्षेत्र में जागरूकता पैदा करना शामिल है। इसके अलावा, दोनों नौसेनाओं के जहाज एक दूसरे के बंदरगाहों पर नियमित रूप से पोर्ट कॉल करते हैं।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री शुभ फुलडोल उत्सव में पहुंचे, महंत स्वामी महाराज का किया स्वागत रॉबिंसविले न्यू जर्सी , अमेरिका में मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी ब्रिटेन के सांसद ढेसी ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान से मुलाकात कर प्रमुख एनआरआई मुद्दों पर चर्चा की श्रीसैनी विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची 24 घंटों में ही अपने बयान से पलट गए पाकिस्तान के मंत्री फवाद हुसैन वियतनाम में 35 की मौत, 50 से अधिक लापता विदेशों में भारत का पर्याय है हिंदी भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी ने लिया मॉस्को, रूस में विजय दिवस परेड में हिस्सा 'आर्ट विद हार्ट' के साथ विश्वपटल पर फैलती मधुबनी पेंटिंग दिल्ली में जन्मी, पंजाब में खेली, अमलनेर-अमेरिका में ब्याही डॉ. रश्मि पर टिकी कोरोना वैक्सीन तैयार करने की उम्मीद