ENGLISH HINDI Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
एस्ट्रोलॉजी

शनि मेहरबान, मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री , 5 और 8 अंकों का होगा कमाल

May 19, 2019 10:15 PM

मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़,9815619620

  23 मई को यह निर्णय हो जाएगा जिसका इंतजार पूरा विश्व कर रहा हेै। डेट भी 5 है और महीना भी पांचवां । लोकसभा भी 17 वीं है जिसका योग भी 8 है। और मोदी के जीवन में सारा खेल ही 5 और 8 अंकों का ही है। इसके अलावा उनकी कुंडली में भाग्येश चंद्र की एक प्रभावशाली दशा भी साढ़साती के साथ साथ चल रही हेै। लग्न में वक्री गुरु का गोचर, उन्हें पुनः प्रधान मंत्री बनाएगा जो जन्म के समय भी वक्री ही था।

हां ! अष्टम भाव में मंगल - राहु की युति , इनके प्रधान मंत्री बनने से पहले और बाद में देश के कुछ भागों में अराजकता, दंगों आदि का वातावरण बना सकता है, या हताश नेता गड़बड़ी करवा सकते हैं। शनि एवं केतु की युति भी कुछ ऐसा ही इशारा कर रही है।

शपथ ग्रहण का दिन भी वही हो सकता है, जिस तारीख का मूलांक या भाग्यांक 5 या 8 होगा। यह 26 मई या 5 जून भी हो सकती है।

राम -रावण, कृष्ण- कंस और इसी परंपरा में , मोदी के म नामाक्षर वाले विरोधी - ममता, माया, महबूबा, मुलायम, मणि श्ंाकर को परास्त करते हुए मोदी 2019 में दूसरी बार प्रधान मंत्री बनने जा रहे हैं। यह उनकी कुंडली में है कि वे 2014 से 2024 तक देश का नेतृत्व करेंगे। यह बात हमने 2013 में दिल्ली में आयोजित एक ज्योतिषीय सम्मेलन में भी कही थी।

भाजपा 300 से अधिक सीटें ले जा सकती है और अपने सहयोगी दलों के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी जिसका नेतृत्च मोदी ही करेंगे। कांग्रेस पहले से अच्छी स्थिति में रहेगी परंतु राहुल गांधी के सितारे इतने बलवान नहीं हेैं कि प्रधान मंत्री बनें। 

क्या आपने कभी सोचा है कि नरेन्द्र मोदी के जीवन में 8 अंक का क्या महत्व है, 5 अंक बार बार क्यों आता है और शनि ग्रह की उनके जीवन में क्या भूमिका है ?

*+ (1+9+5+0) = 8+9+15=32=3+2=5].

*यह 17 वीं लोकसभा है, जिसका योग भी 8 है।

*नोटबंदी- 8 नवंबर ,रात ठीक 8 बजे।

* बालकोट में एयर स्ट्र्ाईक - 26 फरवरी जिसका योग भी 8 है। समय 3- 32 जिसका योग भी 8 है।

*NARENDRA MODI .अक्षरों का योग 51955491 4649 = (2+6=8). 8 

*2014 में प्रधान मंत्री पद की शपथ- 26 मई -& 2 +6= 8

* 2012 में चौथी बार गुजरात के मुख्य मंत्री बने- 26 दिसंबर- 2 +6= 8

*2014 में लोकसभा चुनाव अभ्यिान का आरंभ किया -26 मार्च - 2 +6= 8

*ये 14 वें प्रधान मंत्री हैं। 14 का योग 5 है। · [17.09.1950 = (1+7) + (9) + (1+9+5+0) = 8+9+15=32=3+2=5].

*महीना था -5

2019 में भी महीना है- पांचवां

*MODI .के अक्षरों का जोड़ 5 है।

*VADNAGAR के अक्षरों का जोड़ 5 है।

*JASODABEN के अक्षरों का जोड़ 8 है।

*DAMODARDAS. पिता के नामाक्षर का योग 8 है।

*NEW DELHI, का योग 8 है।

*RSS में 8 साल की आयु में आए ओैर साल था 1958 ; (23=2+3=5).

* घर छोड़ने ंके समय आयु थी 17=1+7=8. साल था 1967 . 1967 - 23=2+5=5

कुल भाई बहन & 5

*प्रचारक बने- 1970- 17=1+7=8  

*गुजरात में संगठन सचिव बने -1988- 26. 26=2+6=8. 

प्रधान मंत्री आवास 7 रेस कोर्स का नाम बदल कर लोक कल्याण माग्र कर दिया जिसके अक्षरों का योग 8 है।

* सार्क सैशन का उदघाटन 26 नवंबर 2014. (2+6=8).

* स्वालंबन अभियान का आरंभ -17 सितंबर , 2014(1+7=8)

*प्रवासी भारतीय दिवस अभियान का आरंभ - 17 सितंबर,2014 ;(1+7=8)

*प्रधान मंत्री मुद्रा योजना का आरंभ- 8 अप्रैल 2015

*डिजीटल इंडिया का ड्र्ीम प्रोजैक्ट का आरंभ- 26-9-2015, ] . (2+6=8)

अंक शास्त्र में 8 का अंक शनि का प्रतिनिधित्व करता है।

यह जीवन में बहुत संघर्ष करवाता है। शक्ति का प्रतीक भी है। इस अंक का गलत पक्ष यह है कि यह व्यक्ति को जिदद्ी, मैं न मानूं टाइप बनाता है। यह 8 का अंक यानी शनि जीरो से हीरो ओर हीरो से जीरो भी बनाता है। जमीं से आस्मां तक और अर्श से फर्श पर भी पटक देता है।

अंक शास्त्र में 5 का अंक बुध का प्रतिनिधित्व करता है।

बुध ग्रह , बुद्धि , स्मृति, वाकपटुता, तत्काल निर्णय की क्षमता, भाषण कला, मीडिया, प्रचार आदि का परिचायक है। ये सारी परिपक्वता बुध नें मोदी के व्यकित्तव में समाहित की हैं। परंतु कइ्र बार 5 और 8 का संयोग व्यकित से आवेश में आकर ऐसे निर्णय करवा देता हे या ऐसे बोल बुलवा देता हेै, जिससे उसकी साख को धक्का पहुंचता है। 5 व 8 अंक वाले अपने बॉस आप होते हैं । ये गुण मोदी में मिलेंगे

- शनि की भूमिका

मोदी की कुंडली में लग्न 8 है और 8 वीं राशि बृश्चिक है जिस पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसी साढ़ेसाती में मोदी प्रधानमंत्री बने । शनि की अहम भूमिका रहेगी। शनि के उपाय या शनि संबंधित कार्य करने से ख्याति बढ़ेगी और सफलता मिलेगी। शनि को प्रसन्न करने के कार्य मोदी काफी पहले से करते आ रहे हैं।

ऽ कुंभ के दौरान शनि के प्रिय रंग , काले वस्त्र पहन कर स्नान किया।

ऽ दलितों के चरण पखारे।

ऽ शौचालय बनवाए।

ऽ स्वच्छता अभियान चलाया।

ऽ विशेष अवसरों पर अक्सर काले वस्त्र अधिक पहनते हैं।

ऽ एयर स्ट्र्ाईक विशेष मुहूर्त 26 फरवरी दिन मंगलवार प्रातः 3 बजकर 32 मिनट पर करवाई और विजय पाई। अभिनन्दन सकुशल लौटा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस समय शनि लग्न में था और 26 तारीख का योग 8 है, चंद्र फिर 8 वीं राशि में , समय 3.32 का योग भी 8 है। 

केदारनाथ बद्रीनाथ में शिवसाधना की- 18-5-2019 जिसका योग भी 26 अर्थात 8 है। सो मोदी जी के जीवन में अंक 8 व 5 के अलावा शनि ग्रह की महत्वपूर्ण भूमिका सदा रहेगी और यही कभी अवनति का कारण भी शनि ही बनेगा।

मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़,9815619620

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और एस्ट्रोलॉजी ख़बरें
नामवर ज्योतिष सम्राट नवदीप मदान का सम्मान वास्तु विशेषज्ञ परामर्श के बिना भी अपने घर या कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं वास्तु के कुछ खास बदलाव वास्तु के अभाव का प्रभाव हरमिटेज सेंट्रल के ज्योतिष शिविर में सैकड़ों ने दिखाई कुंडली करवा चौथ पर विशिष्ट संयोग,निसंकोच रखें व्रत, करें शुक्रास्त पर भी उद्यापन! हिन्दू त्योहार दो- दो दिन क्यों बताए जाते हैं ? इस वर्ष रक्षा बंधन, किस दिन मनाएं ? श्रावण मास में सोमवार व्रत का अत्यधिक महत्व : स्वामी सुन्दर लाल भार्गव कैसे सुहाना और सुनहरा है सावन...बता रहे हैं जाने माने ज्योतिषी पंडित सुन्दर लाल भार्गव पूर्णिमा: कैसे करें सुबह की शुरुआत गुरु के दिन