Thursday, 16 July 2026
Breaking News
कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत बरनाला जेल में "रेडियो स्टेशन उजाला" शुरू, रेडक्रॉस की पहल से कैदियों की मेंटल हेल्थ में "उजाला" आएगा: डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी "बड़े बे आबरू हो कर तेरे कूचे से हम निकले" एक लावारिस सड़क
चंडीगढ़ Trending

हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

हल्लोमाजरा, कजहेड़ी और सेक्टर-52 क्षेत्र के हजारों परिवार इन दिनों घरेलू गैस कनेक्शन की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। हाल ही में सामने आए एक आधिकारिक पत्र के अनुसार तेल विपणन कंपनियों द्वारा नए गैस कनेक्शन अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

इस मुद्दे को लेकर शिकायतकर्ता विक्रम सिंह द्वारा पहले ही संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उस शिकायत को “निपटाया गया” बताकर बंद कर दिया गया। इससे स्थानीय निवासियों में रोष बढ़ गया है। सोशल वर्कर अरविंद सिंह ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि यह समस्या सीधे आम जनता की रसोई से जुड़ी हुई है। गैस कनेक्शन बंद होने के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें मजबूरी में महंगे और असुरक्षित विकल्पों का सहारा लेना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि कई परिवार लंबे समय से नए गैस कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय शिकायतों को बंद करना उचित नहीं है। अरविंद सिंह और विक्रम सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि नए गैस कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए, लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए तथा जनता को स्पष्ट समयसीमा और पारदर्शी जानकारी दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाया जाएगा।