Wednesday, 24 June 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र
चंडीगढ़ Trending

दिल को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी : डॉ यूपी सिंह

Read in:Hindi

ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल कंपनी ने प्राइम डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ अवेयरनेस कैंप का किया आयोजन

(MOREPIC1)प्रवीन कुमार, चंडीगढ़

वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल कंपनी ने प्राइम डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ एक अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया। इस मौके पर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर यूपी सिंह ने लोगों को हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए जागरूक किया। डॉक्टर यूपी सिंह ने लोगों को बताया कि हमें अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए और खान-पान का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हार्ट अटैक से आजकल काफी मौतें हो रही है और लोगों को इसके बारे में अवेयर होना बहुत जरूरी है। डॉक्टर यूपी सिंह ने कहा कि हार्ट अटैक आजकल साइलेंट किलर है। व्यक्ति रात को सोता है और सुबह उठ नहीं पाता है और उसकी हार्ट अटैक से मौत हो चुकी होती है। इसकी वजह हमारा लाइफस्टाइल है इसलिए हमें दिल को स्वस्थ रखने के लिए अपने लाइफस्टाइल को सुधारना चाहिए।

(SUBHEAD)इस मौके पर ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल कंपनी के मैनेजर गुलशन नारंग ने भी लोगों को वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर जागरूक किया और दिल की बीमारियों से बचने के लिए खुद को फिट रखने बारे बताया। उन्होंने बताया कि हमें अपनी दिनचर्या को बदलना चाहिए ताकि हम फिट रह सकें और हमारा दिल स्वस्थ रह सके।

उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी का मकसद वर्ल्ड हार्ट डे के पर लोगों को दिल को स्वस्थ रखने बारे जागरूक करना है और वह ऐसे अवेयरनेस कैंप जगह-जगह पर लगा रहे हैं। इस मौके पर ग्लेन मार्क फार्मास्यूटिकल कंपनी से सौरव गौतम, आशु गौतम और सोनू भी मौजूद रहे।