Wednesday, 26 August 2026
Breaking News
 भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली
चंडीगढ़ Trending

सावन शिवरात्रि के अवसर पर भंडारा आयोजित

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  पंचकूला: श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने आज सावन शिवरात्रि के अवसर पर, जनकल्याणार्थ एक भंडारा लगाया। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे का लाभ उठाया। संस्था का यह 68वां भंडारा था, जिसका आयोजन पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में किया गया था।

श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन के प्रधान सेवादार, अमिताभ रूंगटा ने कहा कि सावन मास में जिस तरह से सोमवार का महत्व होता है, ठीक उसी तरह सावन शिवरात्रि का भी महत्व होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इन दिनों प्याज-लहसुन का सेवन उचित नहीं माना जाता है, इसलिए हमने भंडारे के तहत शुद्ध सात्विक भोजन ही वितरित किया।

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन के भंडारे का प्रबंधन करने वाली टीम में अनुपमा रूंगटा, चैतन्य रूंगटा, प्रगति रूंगटा, दीपाली रूंगटा, सुखपाल सिंह, सुरेश जांगरा आदि वॉलंटियर्स का विशेष योगदान रहा।