Wednesday, 24 June 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र
चंडीगढ़ Trending

लड़कियों को अधिकाधिक सशस्त्र सुरक्षा बलों में भर्ती होने के लिए आह्वान किया कमांडेंट कमल सिसोदिया ने

Read in:Hindi

बच्चों को प्रकृति के संरक्षण हेतु वायु की गुणवत्ता बनाये रखने बारे उपयोगी जानकारी दी

(MOREPIC1)(MOREPIC2)फेस2न्यूज/चंडीगढ़

वन संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और पर्यावरण को बचाने के लिए 7 जुलाई से 10 जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह प्लांटी होम्स की ओर से परिवर्तन अभियान के नाम से मनाया जा रहा है जिसके तहत बच्चों द्वारा पौधारोपण करवा कर उन्हें स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

आज कई जगह पौधारोपण करने के बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चे सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में एकत्र हुए जहां मुख्य अतिथि के तौर पर पधारीं 13वीं वाहिनी केरिपुबल (सीआरपीएफ) की कमांडेंट (सीसीडी) सुश्री कमल सिसोदिया, जोकि एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं, ने इन बच्चों को सम्मानित किया गया और पर्यावरण सरंक्षण के बारे में उनके समक्ष अपने विचार प्रस्तुत कर उन्हें प्रेरित किया गया।(SUBHEAD)

सुश्री कमल सिसोदिया ने बताया कि वन महोत्सव जुलाई के महीने में मनाया जाने वाला एक वार्षिक वृक्षारोपण उत्सव है जिसमें पूरे देश में लाखों पेड़ लगाए जाते हैं। इस दौरान लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है 

उन्होंने प्रकृति के संरक्षण हेतु वायु की गुणवत्ता बनाये रखने एवं जलवायु संतुलन के सन्दर्भ में उपयोगी जानकारी दी। सुश्री कमल सिसोदिया ने उपस्थित बच्चो, खासकर लड़कियों को अधिकाधिक सशस्त्र सुरक्षा बलों में भर्ती होने के लिए आह्वान किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि हमें एक जुगनू की तरह स्वाबलंबी बनना होगा जो स्वयं ही अपने प्रकाश से अपना रास्ता बनाता है।

कार्यक्रम में 13 वी वाहिनी केरिपुबल के अधिकारियों पीएस निज्जर (द्वितीय कमान अधिकारी), कमलेश केष्टवाल (उप कमा.) एवं हरजिंदर सिंह (सहा. कमा.) एवं बड़ी संख्या में कार्मिकों ने भाग लिया।