Monday, 21 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

बलटाना वार्ड नंबर 1 की पार्षद के पति ने घर के बाहर ऑफिस में गोली चलाए जाने केआरोप, पुलिस हर पहलू से कर रही है जाँच

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  जगजीत कलेर/ जीरकपुर

जीरकपुर नगर परिषद के बलटाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक की पार्षद उषा राणा के पति ने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें डराने और धमकाने के उद्देश्य से रात में उनके घर के बाहर कार्यालय में गोली चलाईं है जो शीशे को चीरती हुई अंदर चली गई। मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने मामले की जानकारी बलटाना पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मामले की फॉरेंसिक जांच कराने का निर्णय लिया गया है।

पार्षद के पति ने बताया कि वे लंबे समय से क्षेत्र की समस्याओं को उठाते आ रहें रहे हैं, जिससे कुछ लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई बारिश के दौरान उन्हें रात करीब 2:30 बजे गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी, लेकिन जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो उन्हें कुछ नजर नहीं आया। उस वक्त उन्होंने आवाज पर ध्यान नहीं दिया और सोचा कि यह उसका भ्रम है।

अगले दिन जब वह अपने घर में बने ऑफिस में बैठे थे तो उन्होंने अपने ऑफिस में लगे शीशे में गोल निशान देखे तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि कार्यालय का बारीकी से जाँच करने पर सामने की दीवार पर भी ऐसे निशान मिले, जिसमें उनके कार्यालय का टूटा हुआ शीशा भी बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि उन्होंने कार्यालय में गोली लगने का कोई निशान नहीं देखा है।

उनके ऑफिस में कैमरे तो हैं लेकिन उनमें कुछ भी रिकॉर्ड नहीं हुआ है। इस संबंध में बलटाना चौकी प्रभारी थानेदार जश्नप्रीत सिंह ने कहा कि शीशे पर लगे निशान गोलियों के नहीं लग रहे हैं, क्योंकि अगर गोली चली होती तो कार्यालय के अंदर गोली के निशान मिलने चाहिए थे। राणा के घर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं लेकिन उनकी रिकॉर्डिंग में कुछ नजर नहीं आ रहा है। मामला संदिग्ध लग रहा है, इसलिए फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट के बाद ही आगे कोई कार्रवाई की जाएगी।