Thursday, 17 September 2026
Breaking News
बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त वार्ड नंबर 5 दर्शनी बाग में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का नम्बरदार फतेह सिंह ने किया उद्घाटन  इंटरनेशनल कोआपरेटिव एलायंस चुनाव में इफको अध्यक्ष दिलीप संघाणी ग्लोबल बोर्ड के निदेशक हुए निर्वाचित मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा
पंजाब Trending

बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक

खास खबर: 

पावरकॉम कॉन्ट्रैक्टर द्वारा गैस कंपनी को बताए बिना खुदवाया जा रहा था गड्ढा, पाइपलाइन डैमेज होने की सूचना मिलते ही पहुंची टीम ने ठीक की थिंक गैस की डैमेज हुई गैस सप्लाई पाइपलाइन।

अखिलेश बंसल/बरनाला

जिला बरनाला के अंदर बिछाई गई थिंक गैस पाइपलाइन गांव छापा में डैमेज हो गई। घटना उस वक्त घटी जब पावरकॉम का एक कॉन्ट्रैक्टर थिंक गैस कंपनी को पहले से बताए बिना बिजली का खंभा लगाने के लिए गड्ढा खुदवा रहा था। यह डैमेज खुदाई के दौरान लापरवाही की वजह से हुआ, जिससे गैस लीक हो गई। इससे पहले कि कोई भयानक घटनाक्रम होता उससे पहले ही थिंक गैस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए प्रभावित हिस्से को अलग कर दिया और कुछ ही समय में गैस सप्लाई ठीक कर दी। जिससे लोगों की सेफ्टी पक्की हुई और लोगों को कम से कम परेशानी हुई। पाइपलाइन को हुए नुकसान को लेकर गैस कंपनी पावरकॉम ठेकेदार पर कितना डैमेज क्लेम करेगी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

यह बताया मामला:

थिंक गैस ने बरनाला ज़िले में घरों के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और ट्रांसपोर्ट यूज़र्स के लिए कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) सप्लाई करने के लिए एक मज़बूत पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया है। पाइपलाइन रूट पर दिखने वाले रूट मार्कर, सावधानी के साइन और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट बोर्ड होने के बावजूद, पावरकॉम कॉन्ट्रैक्टर ने बिजली का खंभा लगाने के लिए गड्ढे की खुदाई का काम शुरू करने से पहले थिंक गैस को इन्फॉर्म नहीं किया और घटना के बाद कोई रिपोर्ट भी जमा नहीं की।

आह्वान-खुदाई से पहले सूचना जरूरी

गौरतलब हो कि सरकारी नियमों के अनुसार, कोई भी थर्ड-पार्टी जो खुदाई का काम करने की प्लानिंग कर रही है, उसे सिटी म्युनिसिपल अथॉरिटी या सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को ‘Dial Before You Dig’ कॉन्टैक्ट नंबर पर इन्फॉर्म करना होता है। इधर आईपीसी सेक्शन 285 और 336 के तहत मौजूदा कानूनी प्रोविज़न के अनुसार, इस तरह का बिना इजाज़त नुकसान एक जुर्म है जिसके लिए 3 साल तक की जेल और ₹25 करोड़ तक का जुर्माना हो सकता है। पता लगा है कि यह घटना कंपनी को पहले से इन्फॉर्म किए बिना हुई, जिसके बाद थिंक गैस कंपनी द्वारा ज़िम्मेदार पार्टी के खिलाफ ऑफिशियल कंप्लेंट फाइल की जा रही है।

कंपनी द्वारा जारी है हेल्पलाइन नंबर

थिंक गैस कंपनी ने सुरक्षा के मद्देनजर सभी कॉन्ट्रैक्टर, एजेंसी और लोगों से इस सेफ्टी ज़रूरत का पालन करने का आह्वान किया है कि खुदाई से पहले THINK Gas से संपर्क करने के लिए टोल-फ्री नंबर 18001025107 पर संपर्क करें।