Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
पंजाब Trending

पुलिस ने रिन्दा के दो साथियों को किया गिरफ़्तार; दो पिस्तौल बरामद

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज-
पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने की मुहिम दौरान गैंगस्टर- आतंकवादी गठजोड़ के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुये पुलिस ने गैंगस्टरों से आतंकवादी बने लखबीर सिंह उर्फ लंडा और हरविन्दर सिंह उर्फ रिन्दा के साथियों के शक्की ठिकानों पर छापेमारी की।
यह छापेमारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव के दिशा-निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय प्रात: काल 6 बजे से प्रात: काल 11 बजे तक की गई, इस दौरान इन दोनों अपराधियों के साथियों के सभी रिहायशी और अन्य ठिकानों की बारीकी से तलाशी ली गई।  (SUBHEAD)
स्पैशल डीजीपी लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने कहा कि सभी सीपीज़/ ऐसऐसपीज़ को इस आपरेशन को सफल बनाने के लिए मज़बूत पुलिस टीमें तैनात करने के निर्देश दिए गए थे, जिसका उद्देश्य भारत और विदेश आधारित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और नशा तस्करों के दरमियान गठजोड़ को तोडऩा था। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों को कार्यवाही के दौरान शक्की व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के लिए भी कहा गया था।
इस आपरेशन के दौरान करीब 2000 पुलिस मुलाजिमों वाली पंजाब पुलिस की 364 टीमों से तरफ से लंडा और रिन्दा से सम्बन्धित सभी प्रमुख ठिकानों पर छापेमारी की गई।
स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि तलाशी मुहिम की योजना लखबीर लंडा और हरविन्दर रिन्दा की हिमायत वाले माड्यूलें का हाल ही में पर्दाफाश करके गिरफ़्तार किये कई व्यक्तियों से पूछताछ के उपरांत बनाई गई थी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यवाही के दौरान आगे जांच के लिए कई व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है और उनके कब्ज़े में से आपराधिक सामग्री बरामद भी की गई है। उन्होंने आगे कहा कि तलाशी मुहिम के दौरान एकत्रित की सामग्री और आंकड़ों की और जांच की जा रही है।
जि़क्रयोग्य है कि ऐसे छापे समाज विरोधी तत्वों में डर पैदा करने में मदद करते हैं, जबकि आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करते हैं।
इस कार्यवाही के दौरान तरन तारन पुलिस ने हरविन्दर रिन्दा के दो साथियों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार किये साथियों की पहचान अरशदीप सिंह और उसके भाई वतनदीप सिंह दोनों निवासी गाँव कुल्ला के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने इनके कब्ज़े में से .30 बोर का स्टार पिस्तौल और .45 बोर के दो पिस्तौलों समेत अलग-अलग बोर के 285 जिंदा कारतूस बरामद किये। इसके साथ ही उनके पास से 100 ग्राम अफ़ीम और 250 किलो लाहन बरामद किया।
एसएसपी तरन तारन गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि दोनों के खि़लाफ़ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है।